फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन का रणनीतिक लीड पार्टनर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) ने अंतरराष्ट्रीय शिक्षा में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। विश्वविद्यालय को भारत–जापान उच्च शिक्षा मिशन (आईजेएचईएम) के तहत पर्यावरण विज्ञान और प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग टेक्नोलॉजी में ‘रणनीतिक लीड पार्टनर’ चुना गया है। इससे हरियाणा के विद्यार्थियों के लिए जापान के शीर्ष विश्वविद्यालयों और एमएनसी के साथ शैक्षणिक व औद्योगिक सहयोग के नए अवसर खुलेंगे।
विज्ञापन

जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई टोक्यो में आयोजित मिशन कार्यक्रम में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, जिसमें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी शामिल हैं। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हिसार जैसे शैक्षणिक केंद्रों का वैश्विक मिशन में शामिल होना भारत की प्रतिभा की व्यापक पहचान को दर्शाता है।
कुलपति ने बताया कि जीजेयू परिसर में जल्द ही ‘इंडो-जापान ग्रीन टेक लैब’ और ‘स्मार्ट पैकेजिंग सेंटर’ स्थापित किए जाएंगे। ‘दो साल हिसार, दो साल जापान’ मॉडल के तहत चयनित संस्थानों के छात्र दोहरी डिग्री प्राप्त कर सकेंगे। योजना के अंतर्गत ‘सकुरा–लोटस स्कॉलरशिप’ के लिए 500 मिलियन डॉलर का फंड तय है, जबकि सतत ऊर्जा व एग्री-टेक में शोध करने वाले विद्यार्थियों को 50 हजार रुपये मासिक वजीफा और जापान में छह माह की पेड इंटर्नशिप मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ‘जापान डेस्क’ के जरिए स्किल कॉरिडोर विकसित किया जाएगा और मारुति, तोशिबा व होंडा जैसी कंपनियां जीजेयू में रिक्रूटमेंट डेस्क स्थापित करेंगी। आईजेएचईएम पोर्टल फरवरी 2026 में लाइव होगा और अगस्त 2026 से कक्षाएं व जापानी भाषा प्रशिक्षण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें