फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू में हुआ पहला छात्र सम्मेलन, कैप्टन बने एल्युमनाई एसोसिएशन के पहले सदस्य

Mon, 19 Dec 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
गुजविप्रौवि हिसार में पूर्व छात्र सम्मेलन में पंजीकरण करवाते प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु। साथ में हैं कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार एवं अन्य। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जीजेयू में विश्वविद्यालय स्तर की पहली एल्युमनाई मीट का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के करीब 300 पूर्व विद्यार्थियों ने शिरकत की। इस दौरान विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र रहे वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। विवि के कुलपति टंकेश्वर कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कलियुग में सबसे बड़ी शक्ति संगठन की है। हम संगठित होकर ही देश व समाज को आगे ले जा सकते हैं। राज्य सरकार का इस वर्ष का बजट 89 हजार करोड़ रुपये है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि प्रदेश की जनता के इस पैसे का सदुपयोग करे तथा प्रदेश के विकास के लिए अपना योगदान दें।
विज्ञापन

कैप्टन अभिमन्यु ने जीजेयू के पूर्व छात्र होने के नाते एल्यूमनाई एसोसिएशन के प्रथम सदस्य के रूप में पंजीकरण करवाया। उन्होंने पूर्व एसोसिएशन के लिए एक लाख रुपये का अनुदान भी दिया। एसोसिएशन में रविवार तक 200 से अधिक छात्रों ने एक हजार रुपये देकर अपना पंजीकरण करवाया।

भविष्य में तीन दिवसीय एल्यूमनाई फेस्टिवल : कुलपति
विवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विवि में प्रथम विवि स्तरीय पूर्व छात्र सम्मेलन एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र किसी भी संस्थान के ब्रांड एंबेसडर होते हैं। भविष्य में पूर्व छात्र सम्मेलनों को तीन दिवसीय फेस्टिवल के रूप में मनाने का विचार किया जाएगा। कुल सचिव डॉ. अनिल कुमार पुंडीर ने भी विचार रखे। पूर्व छात्र रमेश पंवार व अमित शर्मा को सम्मेलन आयोजन में सहयोग के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य डॉ. केसी अरोड़ा व सम्मेलन डीन एल्युमनाई रिलेशंस प्रो. एमएस तुरान संयुक्त सचिव एल्मुनाई रिलेशंस डॉ. युद्धवीर सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन


विवि के ई स्टोर पर मिलेंगे 29 आइटम
इस अवसर पर कैप्टन अभिमन्यु ने आउटरीच कार्यक्रम के तहत ई स्टोर का उद्घाटन भी किया। ई स्टोर का वेब लिंक www.gjust.campusmall.in डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू . जीजेयूएसटी . सीएएमपीयूएसएमएएलएल . इन है। फिलहाल इस स्टोर पर विभिन्न प्रकार के 29 आइटम उपलब्ध हैं। सम्मेलन के दौरान ब्रेन स्टोर्मिंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें