फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जीजेयू ने एसोसिएट व सहायक प्रोफेसर के लिए आवेदन

Sun, 03 Mar 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में एसोसिएट और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उम्मीदवार 4 मार्च से 26 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मांगे गए हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर आवेदनों को लेकर पूरी जानकारी दी गई है। किस विभाग में कितने पदों पर भर्ती कि जाएगी और इनमें से कितने पद जरनल, एससी, बीसी या अन्य श्रेणी के होंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कई विभागों में स्थायी प्रोफेसरों की संख्या कम है। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर किसी तरह का असर न पड़े इसके लिए विवि में विभिन्न विभागों में सहायक और एसोसिएट प्रोफेसरों की भर्ती की जाएगी। यह प्रक्रिया होने से विश्वविद्यालय में अधिकतर खाली पद भरने की उम्मीद है। इससे विश्वविद्यालय में शिक्षा का स्तर सुधरने और छात्रसंख्या भी बढ़ने की उम्मीद है। इसके लिए विश्वविद्यालय में कई माह से तैयारी की जा रही थी।
इन विभागों में होगी भर्ती



विभाग पोस्ट

अप्लाइड साइकोलॉजी 03

बॉयो एंड नैनो टेक्नोलॉजी
बॉयोटेक्नोलॉजी 04

माइक्रोबायोलॉजी 02
केमिस्ट्री 04

मास कम्युनिकेशन 04
कंप्यूटर साइंस एंड इंजी. 02

डाटा साइंस 03
इक्नोमिक्स 02

डाटा साइंस (स्टेटिक्स) 01
इक्नोमिक्स(स्टेटिक्स) 01
फूड टेक्नोलॉजी 03

मैथेमेटिक्स 04

फिजिक्स 04
विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में सहायक और एसोसिएट प्रोफेसर के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगें गए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 मार्च हैं। - प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें