फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीजेयू : एचकेसीएल के साथ मिलकर जावा, पायथन समेत 15 आधुनिक कोर्स शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी एवं व्यावसायिक दक्षताओं में निपुण करने के लिए हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचकेसीएल) के सहयोग से 15 नए कोर्स शुरू किए हैं। ये सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत क्रेडिट-आधारित और वेल्यू-एडेड हैं, जिनमें विद्यार्थियों को डिजिटल व नई तकनीक के बारे में सिखाया जाएगा। इन कोर्सों में विशेष रूप से एचएससीआईटी-ए और एचएससीआईटी-ए प्लस पाठ्यक्रम, जो हरियाणा सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त हैं। ये कोर्स युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों में भी सहायक सिद्ध होंगे। हालांकि विवि में पहले से 17 सर्टिफिकेट कोर्स पहले से ही संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नए पाठ्यक्रमों में एचएससीआईटी-ए (6 महीने) और एचएससीआईटी-ए प्लस (1 वर्ष) भी शामिल हैं। इसके अलावा, विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए सर्टिफिकेट इन जावा, सर्टिफिकेट इन पायथन, सर्टिफिकेट इन पीएचपी, सर्टिफिकेट इन डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (डीबीएमएस), सर्टिफिकेट इन डाटा स्ट्रक्चर यूसिंग सी और सी प्लस-प्लस, बैंकिंग, सर्टिफिकेट इन बैंकिंग फाइनेंसियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (बीएफएसआई), सर्टिफिकेट इन एडवांस्ड टैली (टैली प्राइम के नवीनतम संस्करण के साथ), सर्टिफिकेट इन रिटेल मैनेजमेंट, सर्टिफिकेट इन डिजिटल फ्रीलांसिंग, सर्टिफिकेट इन सोशल मीडिया मार्केटिंग, सर्टिफिकेट इन डेटा एंट्री और डेटा प्रबंधन, सर्टिफिकेट इन एचटीएमएल और सीएसएस में प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम, जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.ddegjust.ac.in पर विजिट कर सकते हैं। केंद्र निदेशक प्रो. खुजान सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह कदम छात्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण ऑनलाइन शिक्षा के द्वार खोलेगा। उन्होंने बताया कि दूरस्थ और ऑनलाइन शिक्षा केंद्र से संचालित ऑनलाइन कोर्सों में दाखिले की अंतिम तिथि 28 फरवरी है वहीं 500 रुपये लेट फीस के 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें