फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के मुकाबलों में छाया हरियाणा

Sun, 15 Dec 2013 09:07 PM IST
सिरसा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
51वीं नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप के पांचवें दिन रविवार को रोलर स्केटिंग के लड़कियों के सीनियर वर्ग और जूनियर वर्ग में हरियाणा की टीमें प्रथम स्थान पर रही जबकि इन लाइन हॉकी के सीनियर वर्ग में भी हरियाणा ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन



51वीं नेशनल रोलर हॉकी चैंपियनशिप में लड़कों के सीनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला चंडीगढ़ और पंजाब के बीच खेला गया जिसमें चंडीगढ़ की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल हरियाणा और जम्मू कश्मीर के बीच हुआ जिसमें हरियाणा विजयी रहा।

सब जूनियर लड़कों के सेमीफाइनल में उत्तर प्रदेश ने आंध्र प्रदेश को हराया। दूसरे मुकाबले में हरियाणा ने  चंडीगढ़ को मात दी। जूनियर बॉयज के वर्ग के पहले सेमीफाइनल में हरियाणा ने यूपी को हराया। दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ ने पंजाब को शिकस्त दी। इसी वर्ग में तीसरे स्थान के लिए पंजाब व उत्तरप्रदेश के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें यूपी की टीम विजेता बनी।
विज्ञापन



रोलर हॉकी के जूनियर गर्ल्स के तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में चंडीगढ़ ने पंजाब को 3-0 से हराया। जूनियर वर्ग के फाइनल में हरियाणा ने आंध्र प्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। हरियाणा टीम 3-2 से विजयी रही।
इन लाइन हॉकी के सीनियर बॉयज वर्ग का पहले सेमीफाइनल में कर्नाटक ने हरियाणा को हराया।

दूसरे सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश ने पंजाब को मात दी। जूनियर बॉयज वर्ग के फाइनल मैच में पंजाब ने चंडीगढ़ को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। जूनियर बॉयज के तीसरे स्थान के लिए हुए मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने हरियाणा को पराजित किया। लड़कियाें के सीनियर वर्ग मुकाबले में हरियाणा ने आंध्रप्रदेश को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।


डेरा प्रमुख संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां ने लड़कियों के सीनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अरुण वालिया, पूर्व अध्यक्ष प्रदीप गनेरीवाला, एडिशनल जनरल सेक्रेटरी नरेश शर्मा, जनरल सेक्रेटरी राहुल राणा, हरियाणा टीम के कोच विशाल बख्शी माइकल को सम्मानित किया। उन्होंने स्वर्ण पदक विजेता रही हरियाणा की खिलाड़ियाें को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन



रोलर हॉकी के लड़कियाें के सीनियर वर्ग में हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराया। हरियाणा टीम की सभी खिलाड़ी शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान सिरसा की हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें