फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले की दौड़ में लड़कों से तीन कदम आगे लड़कियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। यूजी के प्रथम वर्ष में दाखिले के आवेदन 8 अगस्त रात 12 बजे बंद हो गए। सेशन 2022-23 में विद्यार्थियों का रुझान बीए, बीकॉम व नॉन मेडिकल पर अधिक रहा। अबकी बार दाखिले की दौड़ में लड़कियां लड़कों से तीन कदम आगे रहीं। कॉलेजों में एडमिशन के लिए प्रदेश में 51.17 प्रतिशत लड़कियों तो 48.82 प्रतिशत लड़कों ने आवेदन किए हैं। सबसे ज्यादा 21275 आवेदन राजगढ़ रोड स्थित राजकीय पीजी कॉलेज में जमा हुए। जिले के सभी कॉलेजों में करीब 70 हजार से ज्यादा विद्यार्थियों ने विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन किए हैं।
विज्ञापन

राजकीय कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी डॉ. यशपाल सांगवान ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की गाइडलाइन के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 12 अगस्त को जारी होगी। यह मेरिट लिस्ट कॉलेज व उच्चतर शिक्षा विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। पहली मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 16 अगस्त तक अपनी फीस भर करके अलॉट हुए कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं। अगर कोई विद्यार्थी पहली लिस्ट में नाम आने के बाद किसी भी कॉलेज में दाखिला नहीं लेता है तो उसको एडमिशन पोर्टल पर इसकी जानकारी अपडेट करनी होगी। इसके बाद वह विद्यार्थी दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल हो पाएगा।
विज्ञापन

किस कोर्स में कितने आवेदन आए
कोर्स आवेदन
बीए 325117
बीकॉम 43818
बीएससी नॉन मेडिकल 37870
बीसीए 28960
बीएससी मेडिकल 14547
बीबीए 12315
बीकॉम ऑनर्स 7334
बीए ऑनर्स अंग्रेजी 3726
बीएससी ऑनर्स गणित 2373
बीए भूगोल ऑनर्स 1716
कॉलेज वाइज आवेदन व सीटों का ब्योरा
राजकीय पीजी कॉलेज
कोस सीट आवेदन
बीए 740 15463
ऑनर्स अर्थशास्त्र 55 228
ऑनर्स अंग्रेजी 55 333
ऑनर्स जियोग्राफी 40 466
बीकॉम 240 1240
बीकॉम ऑनर्स 40 246
बीएससी नॉन मेडिकल 450 1928
बीएससी मेडिकल 200 964
कुल 21275
राजकीय महिला कॉलेज
बीए 400 3430
ऑनर्स जियोग्राफी 40 161
बीकॉम 240 363
बीएससी नॉन मेडिकल 160 517
बीएससी मेडिकल 40 259
कुल 4730
एफसी कॉलेज
बीए 3425
बीकॉम 358
बीएससी मेडिकल 252
कुल 4035
सीआरएम जाट कॉलेज
बीए 960 5913
बीकॉम 340 776
बीसीए 100 567
बीएससी मेडिकल 289
बीएससी नॉन मेडिकल 805
कुल 8350
राजकीय पीजी कॉलेज, हांसी
बीए 400 3225
बीसीए 60 282
बीकॉम 160 185
बीएससी नॉन मेडिकल 120 156
बीएससी मैथ ऑनर्स 20 73
कुल 3921
राजकीय कॉलेज, नलवा
बीए 320 602
बीकॉम 80 32
कुल 634
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें