फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुश्ती प्रतियोगिता: उमरा की पहलवानों ने जीते 11 स्वर्ण व 3 रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुश्ती : उमरा की पहलवानों ने जीते 11 स्वर्ण और 3 रजत पदक
विज्ञापन

फोटो: 41, 42
संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। उमरा के एशियन पब्लिक स्पोर्ट्स स्कूल में मंगलवार से दो दिवसीय जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आगाज हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। प्रतियोगिता के पहले दिन महिला पहलवानों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में उमरा की पहलवानों ने 11 गोल्ड और तीन रजत पदक जीते। वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन बुधवार को पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के बाद हिसार एसोसिएशन के रिक्त पदों पर नियुक्ति की गई। रमेश सिहाग को सीनियर वाइस प्रेजीडेंट, प्रदीप लांबा को वाइस प्रेजीडेंट और संजीव लोहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर डॉ. विरेंद्र कादयान पहुंचे और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर गुरु हवा सिंह स्कूल के डायरेक्टर राकेश मलिक, प्रिंसिपल मनीष ढुल, कोच संजय मलिक, माया मलिक मौजूद रहे।
ये रहे परिणाम
अंडर-20
भार वर्ग विजेता
50 किलोग्राम स्वीटी
53 किलोग्राम मंजू
57 किलोग्राम आरती
62 किलोग्राम मुस्कान
65 किलोग्राम ज्योति
68 किलोग्राम भावना
72 किलोग्राम मंजू
76 किलोग्राम ममता
अंडर-15
36 किलोग्राम अंतिम
33 किलोग्राम शीतल
39 किलोग्राम आयुषी
42 किलोग्राम ज्योति
46 किलोग्राम मोनिका
50 किलोग्राम तमन्ना
54 किलोग्राम काम्या
58 किलोग्राम बंटी
62 किलोग्राम मनीषा
66 किलोग्राम मुस्कान
अंडर-23
50 किलोग्राम स्वीटी
53 किलोग्राम रजनी
55 किलोग्राम ज्योति
57 किलोग्राम ज्योति
59 किलोग्राम मनीषा
62 किलोग्राम मुस्कान
68 किलोग्राम मंजू
72 किलोग्राम भावना
76 किलोग्राम रविता
बैडमिंटन : आफरीन को 21-15, 21-15 से हराकर इशिका फाइनल में पहुंची
फोटो: 39, 40
हिसार। विद्युत नगर के बैडमिंटन हाल में चल रही जिला स्तरीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता के दूसरे दिन गर्ल्स सिंगल के सेमीफाइलन मुकाबले में अंडर-19 में इशिका ने आफरीन को 21-15, 21-15 से हराया। वहीं, अंडर-19 में चंचल ने तमन्ना रेड्डू को 21-19, 21-13 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के वुमन सिंगल में इशिका ने चंचल यादव को हराया। लड़कों के सिंगल मुकाबले में अंडर-19 में हर्षित नैन ने अनर्व गोस्वामी को 21-14, 21-16 को हराया। अंश ने रोहन चोपड़ा को 21-6, 21-11 से हराया। गर्ल्स डबल्स के अंडर-17 में धवनी, खुशी ने आराध्या और सादगी को 21-15, 21-11 से, नीति, तमन्ना की जोड़ी ने दित्या, जिया को 23-15, 21-17 और 21-18 से पराजित किया। लड़कों के डबल्सके अंडर-19 में नितिज्ञ, रोहन चोपड़ा ने रोहन, विक्रम को 21-9, 21-12 से हराया। गर्ल्स सिंगल के अंडर-17 में तमन्ना ने जिया महल को 21-13, 21-7 से हराया। लड़कों के सिंगल मुकाबले में अंडर-17 में हर्षित नैन ने नमनदीप सिंह पानू को 21-19, 21-12 से हराया। प्रतियोगिता में बुधवार को फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें