फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: परीक्षा देने आई छात्रा ने बस स्टैंड पर निगला जहर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। तलवंडी राणा गांव स्थित निजी कॉलेज में इग्नू के तहत बीए की परीक्षा देने आई ढंढेरी गांव निवासी 20 वर्षीय छात्रा मीनाक्षी ने बुधवार दोपहर को शहर के बस स्टैंड पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। गंभीर हालत में मीनाक्षी को नागरिक अस्पताल से परिजन निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शहर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

एसआई सुरेश कुमार ने बताया कि ढंढेरी गांव के रहने वाले बलवान की बेटी मीनाक्षी इग्नू से बीए कर रही थी। बुधवार को मीनाक्षी परीक्षा देने शहर आई थी। यहां से तलवंडी राणा गांव स्थित एक निजी कॉलेज में उसका पेपर था। परीक्षा देने के बाद करीब ढाई बजे वह शहर के बस स्टैंड पर पहुंची। बूथ नंबर एक पर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर अन्य यात्रियों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में छात्रा को नागरिक अस्पताल लेकर आए और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन अस्पताल पहुंचे और उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि मीनाक्षी कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी, जिसके चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें