फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल भ्ावन में ग्रुप डांस में छाईं छात्राएं

Thu, 29 Oct 2015 02:04 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बाल भवन में जोनल स्तरीय ग्रुप डांस व सोलो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में हिसार के साथ-साथ फतेहाबाद, सिरसा, जींद, सोनीपत, भिवानी व रोहतक के प्रतिभागियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


दोनों प्रतियोगिताओं में 50 टीमों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए सीटीएम सरजीत सिंह ने प्रतिभागियों से अपनी संस्कृति को बचाए रखने का आह्वान किया।

अपने शानदार नृत्य के साथ कैप्टन आरसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम ग्रुप डांस में विजेता बनी।

ग्रुप डांस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान भिवानी पब्लिक स्कूल, भिवानी की टीम ने जबकि तीसरा स्थान सोनीपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने हासिल किया।

निर्णायक मंडल की भूमिका म्यूजिक लेक्चरर मुदिता वर्मा, संतोष ठुकराल, डॉ. हरीश गुलाटी, विनोद गोल्डी, अनीता रानी, डॉ. राजरानी ने निभाई जबकि रामनिवास शर्मा ने मंच का संचालन किया।
विज्ञापन


अब विजेता टीम राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिसार जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। गौरतलब है कि कैप्टन आरसी स्कूल के विद्यार्थी पिछले कई सालों से ग्रुप डांस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते आ रहे हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें