फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बड़वाली ढाणी के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बच्ची की माैत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। शहर की बड़वाली ढाणी के पास मंगलवार सुबह एक ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही बरतते हुए 8 साल की बच्ची कीर्ति को कुचल दिया। परिजन उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एचटीएम थाने से जांच अधिकारी नेत्रपाल ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दशरथ ने बताया कि वे मूल रूप से राजस्थान के दौलतपुर जिले के गांव गोपालपुर के रहने वाले हैं और यहां सैनियान मोहल्ले में रहते हैं। वह मजदूरी करता है। उसकी दो बेटियां कीर्ति (8) और नंदिनी (6) हैं। वह मंगलवार सुबह 9:30 बजे पत्नी व दोनों बेटियों के साथ लाहौरिया चौक के पास काम करने जा रहा था। जब वे बड़वाली ढाणी के पास पहुंचे तो पीछे से एक तेज गति से ट्रैक्टर आया जिसके पीछे पानी का टैंकर भी था।
आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने लापरवाही से चलते हुए बेटी कीर्ति को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह नीचे गिर गई और ट्रैक्टर उसके ऊपर से गुजर गया जिससे उसकी माैत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें