फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पातन के पास टूटी घग्गर ड्रेन, दाहिमा में रोड पर आया पानी तो हिसार-तोशाम रूट डायवर्ट

Fri, 12 Sep 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हिसार धांसू के ग्रामीण मिर्जापुर सुलखनी रोड पर बांध बनाने पहुंचे तो मिर्जापुर के लोगों ने रोक द
विज्ञापन
बालसमंद/हिसार। पातन के पास वीरवार रात घग्गर ड्रेन रावलवास-धीरनवास की तरफ टूट गई। इससे सैकड़ों एकड़ में फसलें जलमग्न हो गईं। शुक्रवार दोपहर बाद ड्रेन को दुरुस्त किया गया। वहीं, दाहिमा गांव के पास रोड पर भरे पानी के कारण हिसार से कंवारी तक रास्ता डायवर्ट किया गया है। वाहन चालक अब हिसार से लाडवा होते हुए तोशाम की ओर जा सकेंगे। हिसार-भादरा रोड पर आर्यनगर में करीब दो किलोमीटर एरिया में पानी भरा होने के बाद रोड धंस गया है। यहां भी रूट डायवर्ट कर दिया गया है। वाहन चालक लुदास-शाहपुर होते हुए भादरा की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन

घग्गर ड्रेन टूटने की सूचना सुबह लोगों को मिली। इसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मनरेगा मजदूरों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। हालांकि पानी धीरनवास और रावलवास खुर्द की 20 ढाणियों में भर गया है। वहीं आर्यनगर में फोरलेन रोड पर ट्रैक्टर ट्राॅली धंसने से पूरा दिन रोड पर चारपहिया वाहनों का आवागमन बंद रहा। लुदास और पातन रोड पर लंबी कतार देखने को मिली। जिला पार्षद प्रतिनिधि संदीप धीरनवास ने बताया कि पातन की आबादी की तरफ गंदा पानी तेजी से बढ़ रहा है। आबादी क्षेत्र में पानी चला गया तो दो गांव डूबने की कगार पर आ जाएंगे। रावलवास की तरफ 5 हजार एकड़ में ड्रेन का पानी फैल चुका है।
रूट डायवर्जन ने बढ़ाई परेशानी
बीएंडआर ने हिसार से कंवारी तक रास्ते को डायवर्ट कर दिया है। वाहन चालक डाबड़ा से वाया लाडवा होते हुए कंवारी जा सकेंगे। इसके अलावा हांसी से बरवाला नेशनल हाईवे 148-बी पर गांव चानौत के पास भी जलभराव हो रखा है। इस कारण वाहन चालकों को नारनौंद की तरफ से होते हुए जाना पड़ रहा है। हिसार-भादरा स्टेट हाईवे भी बंद पड़ा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर में टूटे नहरी खाल ने 20 ढाणियों को डुबोया
गांव मिर्जापुर के पास टूटे नहरी खाल से बह रहे पानी ने 20 ढाणियों को अपनी चपेट में ले लिया। पानी घरों और खेतों में घुस जाने से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। गांव के नरेश पंच, रामअवतार, रामनिवास, मनोज राणा, सुरेंद्र और नरेंद्र ने कहा कि रंजिश के कारण इस खाल को तोड़ा गया है। प्रशासन जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

बुगाना-धांसू रजबाहे को मिट्टी डालकर बीचोबीच बंद किया
बरवाला क्षेत्र में राणा नहर से निकलने वाले बुगाना-धांसू रजबाहे को धांसू के गांव के कुछ ग्रामीणों ने मिट्टी डालकर बीचोबीच बंद कर दिया है। इस पर बुगानाके किसानों ने विरोध जताते हुए पानी निकासी और रजबाहा खुलवाने की मांग की है। बुगाना के शिव कुमार, रणबीर और कुलदीप ने आरोप लगाया कि रजबाहा बंद करने से जलभराव का खतरा और बढ़ जाएगा। धांसू के ग्रामीणों का कहना है कि रजबाहे से उनके खेतों में पानी भर जाता है और घरों तक पानी घुसने लगा है। इसी कारण रजबाहा मिट्टी डालकर बंद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें