फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का अंगूठा टिकवाना और आंखें स्कैन कराना गलत : गर्ग

विज्ञापन
अग्रोहा में व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग सरकारी अधिकारी, किसान व आढ़तियों से बात
विज्ञापन
अग्रोहा। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष और हरियाणा कांफेड के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वीरवार को अग्रोहा अनाज मंडी में गेहूं खरीद की स्थिति का जायजा लिया और आढ़तियों व किसानों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि बेमौसमी बारिश के कारण मंडी में रखा करीब 28 लाख मीट्रिक टन गेहूं खुले में भीग गया है।
विज्ञापन


बजरंग गर्ग ने कहा कि बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर वेरिफिकेशन और तीन गारंटर जैसे नए नियम किसानों और आढ़तियों के लिए कठिनाई पैदा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किसानों से अंगूठा टिकवाना और आंखों का स्कैन करवाना पूरी तरह से गलत है जिसे पूरे हरियाणा में विरोध का सामना करना पड़ रहा है। 11 अप्रैल को किसानों ने चक्का जाम करने की घोषणा की है।



उन्होंने राज्य सरकार से अपील की कि मुख्यमंत्री अपनी जिद छोड़कर गेहूं खरीद पर लागू किए गए नए नियमों को तुरंत वापस लें। सरकार को किसानों को 500 रुपये प्रति क्विंटल बोनस देने की भी मांग की ताकि बेमौसमी बारिश से हुए नुकसान की भरपाई हो सके।
विज्ञापन


गर्ग ने कहा कि सरकार की ओर से गेहूं खरीद के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। तिरपाल और लकड़ी के कैरेट जैसी बुनियादी व्यवस्थाओं का अभाव है जिससे गेहूं खराब हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान और आढ़ती बुरी तरह परेशान हैं। इस मौके पर अनाज मंडी एसोसिएशन के जिला प्रधान पवन गर्ग, हरियाणा टाइल एसोसिएशन के प्रधान आनंद अग्रवाल, समाजसेवी ऋषि राज गर्ग, और अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें