हिसार। कैमरी के स्काईहॉक्स क्रिकेट क्लब में शनिवार को खेला गया मैच रोमांचक रहा। जीसी हीरोज टीम ने हिसार डोमिनेटर्स क्लब को एक रन से हराया। जीसी हीरोज के कप्तान मोहन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम की शुरुआत शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जीतू सिवाच और अजय सिंह ने पहले विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी की। जीतू सिवाच ने 28 और अजय सिंह ने 56 रन की पारी खेली। अंतिम ओवर्स में कप्तान मोहन ने 27 और आशीष गोयत ने ताबड़तोड़ 17 रन जोड़ टीम को 161 रन के स्कोर तक पहुंचाया। हिसार डोमिनेटर्स की तरफ से सुखविंदर सिंह गोगी ने 5 विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हिसार डोमिनेटर्स की टीम के सलामी बल्लेबाज मनजीत को बिना खाते खोले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने पहले ओवर में ही पेवेलियन भेज दिया। इसके बाद सुखविंदर सिंह गोगी (50) और नवीन रावत (38) ने 97 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। हिसार डोमिनेटर्स आसानी से लक्ष्य की ओर बढ़ रही थी लेकिन जीसी हीरोज की स्पिन तिकड़ी मोहन, संदीप तिवारी और परविन्दर दलाल ने किफायती गेंदबाजी करते हुए हिसार डोमिनेटर्स को 160 के स्कोर पर रोककर अपनी टीम को एक रन से जीत दिला दी। जीसी हीरोज के अजय सिंह को अपनी अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा।
जीत के बाद विजेता टीम