फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पुलिस की मौजूदगी में कचरा उठाया, विरोध करने पर 60 कर्मचारी हिरासत में लिए, दो घंटे बाद छोड़ा

Mon, 24 Aug 2026 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी में नगर परिषद कार्यालय में हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों को हिरासत में लेकर जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की मांगों को लेकर 18 दिनों से जारी हड़ताल के बीच रविवार को प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में शहर में सफाई अभियान शुरू कराया। अभियान की शुरुआत जींद रोड पर अनाज मंडी के समीप जमा कचरे के ढेर उठाने से हुई।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी काम रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे और विरोध जताया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे करीब 60 महिला और पुरुष कर्मचारियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। करीब दो घंटे बाद सभी कर्मचारियों को छोड़ दिया गया।
इस बीच नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान बलजीत का कहना है सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गई हैं। हड़ताल जारी रहेगी। सोमवार को विधायक विनोद भयाना को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान प्रशासन की ओर से बड़सी गेट के बाहर वाली गोशाला के पास, दिल्ली गेट तथा बड़सी गेट से चौपटा बाजार तक ठेकेदार के कर्मचारियों से कचरा उठवाया गया। इस दौरान 12 ट्रॉली कचरा उठाया गया। दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ अभियान शाम साढ़े पांच बजे तक चला। सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लहराते देशभक्ति गीत बजाकर मुहिम का समर्थन किया। सफाई अभियान के दौरान डीएमसी लक्षित सरीन, एसडीएम राजेश खोथ सहित नगर परिषद के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
जगह-जगह कचरे के ढेर, त्योहारी सीजन में बढ़ी समस्या
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण लंबे समय से शहर में कचरा उठान प्रभावित है। विभिन्न हिस्सों और बाजारों में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। त्योहारों के दौरान बाजारों में भीड़ बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। कचरे के कारण मौसमी बीमारियां फैलने की आशंका भी बनी हुई है।
डीएमसी का दावा-15 में से 12 मांगों पर बनी सहमति
सफाई अभियान से पहले डीएमसी लक्षित सरीन ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि सरकार ने सफाई और दमकल कर्मचारियों की 15 में से 12 प्रमुख मांगों पर सैद्धांतिक सहमति दी है। उन्होंने कर्मचारियों से हड़ताल समाप्त कर ड्यूटी पर लौटने की अपील की। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारियों को 440 रुपये प्रतिमाह वर्दी भत्ता वेतन के साथ मिल रहा है। पात्र कर्मचारियों को समान कार्य-समान वेतन के तहत भुगतान भी किया जा चुका है। एलटीसी की मांग भी स्वीकार कर ली गई है। सोमवार से एजेंसी के माध्यम से शहर में सफाई कार्य शुरू कराया जाएगा। सफाई कार्य में जानबूझकर बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन बातचीत और आपसी सहयोग से समस्या का समाधान चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें