फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचरा बना संकट : सड़कों पर सड़ांध, हड़ताल के आगे प्रशासन हुआ लाचार

Sat, 09 May 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी बैठक में पार्षदों का इंतजार करते हुए चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी व उपस्थित अन्य पार्षद। 
विज्ञापन
हांसी। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल 8वें दिन भी जारी रही। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आठ दिनों से कचरे का उठान न होने के कारण शहर अब कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका है। आलम यह है कि गलियों, रिहायशी इलाकों और मुख्य बाजारों में जगह-जगह कचरे के अंबार लगे हुए हैं। इनसे उठने वाली बदबू ने आम जनजीवन को असहनीय बना दिया है।
विज्ञापन

हड़ताल के इतने दिन बीत जाने के बावजूद स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद की ओर से कचरा उठाने की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई है। नगर परिषद के कर्मचारियों ने कार्यालय में फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के साथ मिलकर धरना जारी रखा। शहरवासियों में इस बात को लेकर भारी रोष है कि प्रशासन समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है।
सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी घरों से कचरा उठाने वाले टिप्परों को नहीं चलने दिया। न ही मुख्य मार्गों से कचरा उठाने वाले कर्मचारी काम कर रहे हैं। घरों से कचरा उठान न होने के कारण लोग सड़कों के किनारे कचरा फेंक रहे हैं। अब गली-मोहल्लों में भी कचरे के ढेर देखने को मिल रहे हैं। इससे घरों के बाहर भी गंदगी फैल रही है।
विज्ञापन

भीषण गर्मी के कारण सड़ रहे कचरे से महामारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है। चिकित्सकों ने भी चेतावनी दी है कि सड़कों पर जमा यह कचरा और उस पर पनप रहे मच्छर-मक्खियां गंभीर बीमारियों को बुलावा दे रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन जल्द से जल्द कोई बीच का रास्ता निकाले या निजी तौर पर सफाई की व्यवस्था करे। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 11 मई तक जारी रहेगी।

हांसी बैठक में पार्षदों का इंतजार करते हुए चेयरमैन प्रवीन ऐलावादी व उपस्थित अन्य पार्षद। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें