फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कैंटर की चपेट में आने से फर्नीचर मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। शहर के अग्रसेन चौक पर रविवार को सड़क हादसे में गांव ढाणी गारण निवासी फर्नीचर मिस्त्री अमरनाथ उर्फ मक्कड़ (32) की मौत हो गई। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि हादसे के बारे में डायल 112 पर सूचना मिले। इसके बाद वे मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

अमरनाथ राजस्थान के जैसलमेर से काम निपटाकर दिवाली से पहले अपने घर लौटा था। रविवार को वह बाइक से बरवाला आ रहा था। अग्रसेन चौक के पास कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद क्षेत्रवासियों ने शहर के अंदर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। दो सप्ताह पहले गांव पनिहारी की 80 वर्षीय महिला को भारी वाहन ने चपेट में ले लिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें