फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फर्नीचर कारोबारी को अगवा कर 5 लाख की फिरौती मांगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पटेल नगर निवासी फर्नीचर कारीगर रवि को अगवा कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने से सनसनी फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस मामले में राजस्थान से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर कारीगर को सकुशल बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

रवि शुक्रवार को अचानक लापता हो गया था। वह शाम तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता सताने लगी। उसकी मां बबली ने सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर रवि को छोड़ने के बदले पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। इसके बाद पीड़ित की मां ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई।
सीआईए स्टाफ के एसआई सुरेंद्र के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी को एक लाख रुपये के साथ राजस्थान के राजगढ़ में आरोपी के पास भेजा और पहले से ही मौके पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही आरोपी पैसे लेने पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अपहरण में तीन अन्य लोग भी शामिल हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान के राजगढ़ में छापा मारकर तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजगढ़ निवासी मोहम्मद इस्लाम, आजाद नगर निवासी नसीब, कृष्णा नगर निवासी लक्की उर्फ पहाड़ी और विपुल उर्फ शिवा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक गाड़ी भी बरामद की है। एसआई सुरेंद्र ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। रवि को सुरक्षित बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें