फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 18 साल से फरार भगौड़ा गिरफ्तार, 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस ने 18 साल से फरार चल रहे भगौड़े अपराधी खरड़ निवासी रविंद्र उर्फ बिंदर उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं जिनमें चोरी आदि के मामले शामिल हैं। पुलिस ने उसे खरड़ में उसके परिवार के साथ रहते हुए काबू किया।
विज्ञापन

आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। 12 क्वार्टर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी रविंद्र को खरड़ से गिरफ्तार किया है। वह कुछ समय से अपने परिवार के साथ रह रहा था। आरोपी अविवाहित है। इतने वर्षों तक वह नाम और ठिकाने बदल-बदलकर रह रहा था। पुलिस को उसके परिवार के साथ रहने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे काबू कर लिया।
आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज
आरोपी के खिलाफ 20 से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। इनमें करीब 18 मामले सिरसा जिले में और तीन से चार मामले 12 क्वार्टर पुलिस चौकी में दर्ज हैं। इसके अलावा चोरी के तीन मामलों में कार्रवाई लंबित है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी से अन्य मामलों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें