फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानी रणबीर हुड्डा की क्रश हॉल से फोटो हटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। भाजपा की जिला कार्यसमिति की बैठक से पहले क्रश हॉल से स्वतंत्रता सेनानी व संविधान समिति के सदस्य चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की फोटो हटाने पर कांग्रेसियों और समाजसेवियों ने रोष जताया। वहीं, कुलपति ने कहा कि फोटो तो पहले भी हटती-लगती रही हैं। मेन हॉल में लगी फोटो नहीं हटाई गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को जीजेयू के चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ऑडिटोरियम में भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक थी। यह बैठक मिनी हॉल में हुई, जिसका एक रास्ता क्रश हॉल से गुजरता है। क्रश हॉल में चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा सहित कई फोटो लगी थी। शनिवार को यह फोटो क्रश हॉल में नहीं लगी थी। सभी फोटो उतारकर एक साइड में रखी गई। ऑडिटोरियम परिसर में रणबीर हुड्डा के जीवन के अहम पलों की तस्वीरों को लगाया हुआ था।
बता दें रणबीर सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के साथ सत्याग्रह आंदोलन में हिस्सा लिया था। इसके कारण 5 साल तक जेल में रहे। आजादी के बाद रणबीर हुड्डा संविधान निर्मात्री सभा के सदस्य रहे। संयुक्त पंजाब की रोहतक सीट से सांसद चुने गए व मंत्री भी रह चुके हैं। अलग सदनों के सदस्य होने का रिकॉर्ड लिम्का बुक में ऑफ दर्ज है। 2009 में रणबीर हुड्डा का स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद उनके सम्मान में एक डाक टिकट भी जारी किया।
विज्ञापन

चौ.रणबीर सिंह हुड्डा की हुड्डा स्मृति ऑडिटोरियम से उनकी फोटो हटाया जाना शर्मनाक है। उन्होंने और उनके परिवार ने स्वतंत्रता आंदोलन में बड़ी भूमिका निभाई। ऐसे नेता तो पार्टी से ऊपर होते हैं। इस तरह उनकी फोटो उनकी ही याद में बनाए ऑडिटोरियम से हटाना ओछी व छोटी सोच को दर्शाता है। राज तो आते-जाते रहते हैं पर इससे क्या किसी नेता का योगदान कम या ज्यादा हो जाता है। फोटो वापस नहीं लगाई तो कांग्रेस धरना देकर विरोध जताएगी। - धर्मबीर गोयत, कांग्रेस नेता, हिसार
मेन हॉल में अब भी चौ. रणबीर हुड्डा की फोटो लगी है। क्रश हॉल में फोटो प्रदर्शनी के कारण हटाई गई थी। उसके बाद कोरोना के कारण लॉकडाउन हो गया। लॉकडाउन के बाद शनिवार को ही पहली बार हॉल को खोला गया था। पहले भी यहां से फोटो हटती-लगती रही हैं।
विज्ञापन

प्रो. टंकेश्वर कुमार, कुलपति , जीजेयू, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें