कई बार किया गया था सम्मानित
बनवारी लाल भारद्वाज को केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से कई बार सम्मानित किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्म शताब्दी समारोह में प्रदेश सरकार की तरफ से तत्कालीन मुख्यमंत्री बंसीलाल ने उन्हें ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शताब्दी समारोह वर्ष के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम में योगदान के लिए प्रदेश की तरफ से ताम्रपत्र दिया गया। देश की आजादी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तरफ से 15 अगस्त 1972 को ताम्रपत्र भेंट किया गया।
भाजपा सरकार ने नहीं दी कोई सुविधा
अंजनी शर्मा के मुताबिक भाजपा सरकार के कार्यकाल में स्वतंत्रता सेनानियों को कोई सुविधा नहीं दी गई है। सरकार से बार-बार मांग भी की गई है, जिसमें दो प्रतिशत आरक्षण और स्वतंत्रता सेनानी की प्रथम पीढ़ी को पेंशन देना शामिल है। पेंशन की मांग इसलिए की जा रही है कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सब कुछ देश का नाम समर्पित कर दिया और अपने बच्चों के पास कुछ छोड़ा। उनकी आर्थिक हालत को देखते हुए सरकार का दायित्व बनता है कि उनके बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जाए। मगर सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है।