फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Crime: गला घोंटकर पहले की युवक की हत्या, फिर रेलवे लाइन पर फेंका शव, पुलिस कर रही जांच

Sun, 03 Aug 2025 10:34 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर हिसार

सार

हिसार में एक नेपाली मूल के युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।  फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिला था। 
विज्ञापन
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक युवक की गला घोंट कर हत्या करने के बाद उसके शव को हत्यारों ने प्रेम नगर के पास रेलवे लाइन पर फेंक दिया। रविवार अल सुबह किसी व्यक्ति ने शव की सूचना डायल 112 को दी। डायल 112 ने स्टेशन अधीक्षक व जीआरपी को अवगत करवाया। सूचना पाकर जीआरपी कर्मचारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मृतक की आयु करीब 35 वर्ष है और वह नेपाली मूल का लग रहा है। उसके बाएं हाथ पर त्रिशुल अंकित है और अंग्रेजी में शिव लिखा हुआ है। युवक के हाथ बंधे हुए मिले और उसके गले में गमछे का फंदा बंधा हुआ मिला। युवक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में नेपाली समाज के लोगों से पूछताछ की गई है। हालांकि किसी थाने या चौकी से ऐसे किसी युवक के गुमशुदा होने की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। रविवार को मार्केट बंद थी तो सीसीटीवी कैमरों को चेक नहीं किया जा सका। अब सोमवार को सीसीटीवी कैमरे चेक किए जाएंगे।

विज्ञापन

हत्यारों ने गलती से शव को शटिंग लाइन पर फेंका

पुलिस के अनुसार हत्यारों ने शव को गलती से शटिंग लाइन पर फेंक दिया। उन्होंने सोचा कि यह शव किसी ट्रेन की चपेट में आकर कट जाएगा और इस तरह यह एक हत्या न लगकर एक हादसा नजर आएगा। मगर शटिंग लाइन पर कोई ट्रेन नहीं आई जिस कारण यह शव किसी ट्रेन की चपेट में नहीं आया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मानें तो शव को रेलवे लाइन पर फेंकने से 6 घंटे पहले युवक की गला घोंट कर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर किसी अन्य जगह पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। अब शव की शिनाख्त व हत्यारों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। -विनोद शर्मा, प्रभारी, राजकीय रेलवे पुलिस, हिसार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें