फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक ब्याज का लालच दे की थी धोखाधड़ी, सोसायटी संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिलगेट थाना में दर्ज धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने ठंडी सड़क वासी प्रवीण भटनागर को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में शिकायत पीड़ितों ने 7 दिसंबर 2019 को मिलगेट थाने में की थी।
विज्ञापन

एक शिकायत में नजदीक हेतराम पार्क निवासी अरुण कुमार ने बताया था कि एसईटीसी के प्रधान प्रवीण भटनागर ने अपनी सोसायटी में मोटे ब्याज का लालच देकर उनका खाता खुलवाया और जब रुपये वापस देने थे तो मना कर दिया। पीड़ित ने शिकायत में बताया था कि प्रवीण भटनागर व सोसायटी के अन्य सदस्यों ने उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की।
दूसरे मामले में सेक्टर-14 निवासी मनीष सचदेवा ने शिकायत दी थी। शिकायत दी थी कि ठंडी सड़क निवासी एसईटीसी के प्रधान प्रवीण भटनागर ने अपनी सोसायटी में उनके परिवार के कई खाते अधिक ब्याज का लालच देकर खुलवा लिए। बाद में रुपये मांगने पर देने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रवीण भटनागर व उनकी सोसायटी के अन्य सदस्यों ने मिलकर उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी की। दोनों मामलों में पुलिस ने सोसायटी संचालक प्रवीण भटनागर सहित सोसायटी के अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। अब पुलिस ने प्रवीण भटनागर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें