हिसार। भारतीय खाद्य निगम में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत सेक्टर933 निवासी जाकिर अली के साथ साइबर अपराधियों ने टेलीग्राम पर टास्क पूरा करने के नाम पर 13 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जाकिर अली ने कहा कि 5 अगस्त 2023 को मोबाइल फोन पर कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि पार्ट टाइम जॉब की जरूरत है क्या। उसने कहा कि इंस्टाग्राम पर आईडी को फोलो और लाइक करना है। उसके बाद उसने टेलीग्राम पर जाकिर अली के नाम से आईडी बना दी। उसके बाद कहा कि एक हजार की क्रिप्टोकरंसी में निवेश करना है। उसके कहे अनुसार रुपये जमा करवा दिए। टास्क पूरा करने के पर कभी डेढ़ तो कभी 2 लाख रुपये जमा करवाते रहे। कुल मिलाकर आरोपियों ने उससे 13 लाख रुपये ठग लिए।