फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भरभराकर कर गिरी छत, एक परिवार के दबे चार लोग, एक की हालत गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 09:45 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, हिसार

सार

गुरुवार सुबह अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
घर की छत ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूर्यनगर में गुरुवार सुबह करीब छह बजे एक मकान की छत गिरने से मलबे में दबकर चार लोग घायल हो गए। घायलों में राम की हालत गंभीर बताई जा रही है। राम, जिन्हें राम सरदार जी के नाम से जाना जाता है, शहर के कैंप चौक पर ताले ठीक करने और डुप्लीकेट चाबी बनाने का काम करते हैं। 

विज्ञापन


वह सूर्यनगर की गली नंबर 10 में किराए के मकान में अपने परिवार के साथ रहते हैं। नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन 32 वर्षीय राम ने बताया कि वह पिछले दो साल से सूर्यनगर की गली नंबर 10 में किराए के मकान में रह रहे हैं। मकान की छत लोहे के गार्डर और पत्थर से बनी थी, जो पुरानी होने और हाल की बारिश के कारण जर्जर हो चुकी थी। 

गुरुवार सुबह अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा तेज धमाके के साथ ढह गया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। राम को सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी पिंकी (28 वर्ष), पुत्री संजना (5 वर्ष) और सोनाक्षी (4 वर्ष) को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन


 पिंकी और दोनों बेटियों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पार्षद प्रतिनिधि बिजेंद्र शर्मा ने बताया कि मकान काफी पुराना था। मकान मालिक ने इसे किराए पर देने से मना किया था, लेकिन कम किराए के कारण राम ने इसे ले लिया था। बिजेंद्र शर्मा ने कहा कि घायलों की आर्थिक सहायता के लिए वह डीसी से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें