फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पुलिसकर्मियों को खुद डायल 112 पर करनी पड़ी कॉल, भड़के किसान, जानें क्या था मामला?

Thu, 02 Oct 2025 07:53 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर अग्रोहा

सार

डीएपी वितरण के समय किसानों को लाइन में लगाते समय पुलिस कर्मी ने एक युवक के सिर पर डंडा मार दिया। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए और पुलिस कर्मियों को अपनी जान बचाना भारी पड़ गया। 
विज्ञापन
हिसार में पुलिसकर्मियों और किसानों के बीच विवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव श्यामसुख में वीरवार दोपहर को डीएपी वितरण के समय किसानों को लाइन में लगाते समय पुलिस कर्मी ने एक युवक के सिर पर डंडा मार दिया। जिसके बाद ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों को आक्रोशित देखकर पुलिस कर्मी सोसायटी पैक्स भवन के अंदर चले गए। डर के चलते अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। अंदर फसे पुलिस कर्मियों ने डायल 112 पर कॉल किया। इसके बाद डीएसपी श्रद्धा सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया।डंडा मारने वाले पुलिस कर्मी ने घायल युवक के पिता से माफी मांगी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव श्यामसुख की पैक्स सोसायटी में किराडा व श्यामसुख के लिए खाद का वितरण होता है। सोसायटी में बुधवार की शाम एक ट्रक डीएपी पहुंची थी। वीरवार सुबह से ही किसान डीएपी के लिए लाइन में लग गए थे। करीब सुबह दस बजे 150 से अधिक किसान लाइन में लगे थे। लाइन लंबी होने के चलते धक्का-मुक्की देखकर पैक्स सोसायटी के सदस्यों ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया जिसके बाद दो पुलिस कर्मी मौके पर भेजे गए। 



दोनों पुलिस कर्मी ग्रामीणों की लाइन लगवा रहे थे। इस बीच एक पुलिस कर्मी लोहे की खिड़की पर डंडा मार कर किसानों को हटा रहा था। जिसमें डंडा लाइन में लगे एक युवक संदीप के सिर व आंख के पास लगा। जिसमें संदीप की आंख के पास खून बहने लगा। युवक संदीप को डंडा लगने के बाद लाइन में खड़े लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस कर्मियों का विरोध करना शुरू कर किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। किसानों को आक्रोशित देखकर पुलिस कर्मी घबरा गए। दोनों पुलिस कर्मी पैक्स सोसायटी के अंदर चले गए। सोसायटी के सदस्यों ने अंदर से गेट बंद कर लिया। इस बीच पुलिस कर्मियों ने थाने में सूचना दी। बाद में अग्रोहा थाना इंचार्ज डीएसपी श्रद्धा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने किसानों को समझाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन


लाठीचार्ज जैसा कुछ नहीं हुआ। सोशल मीडिया पर गलत अफवाह फैलाई जा रही है। गांव में डीएपी वितरण के समय मैं मौके पर ही था। लाइन बनवाते समय एक युवक को डंडा लगने से आंख के पास थोड़ी चोट आई थी। पुलिस कर्मी ने पूरी पंचायत के सामने युवक के पिता के सामने खेद जताते हुए गलती मानी है। जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। शुक्रवार को डीएपी वितरित की जाएगी। -कृष्ण सांखला , सरपंच प्रतिनिधि, श्यामसुख

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें