फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक साल में चार बैठकें, फिर भी धरातल पर नहीं उतरे सिक्स लेन रोड करने के फैसले

विज्ञापन
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते मंत्री रणबीर गंगवा, साथ में पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, नलवा वि
विज्ञापन
हिसार। शहर को जाम मुक्त करने के उद्देश्य से मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में गठित समिति की शुक्रवार को चौथी बैठक में भी लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक सड़क को सिक्स लेन करने के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल सकी। समिति की पिछले एक वर्ष में चार बैठकें हो चुकी हैं लेकिन पर्यटन विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) नहीं दिया है। सरकारी भी ढिलाई बरत रही है। परियोजना के लिए अब तक बजट भी स्वीकृत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


यातायात में बाधक बस अड्डे के पास बने फुट ओवरब्रिज को हटाने का निर्णय एक वर्ष बाद भी अमल में नहीं लाया जा सका है। इसे हटाने के लिए टेंडर प्रक्रिया भी पूरी नहीं हो पाई है। शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से गठित समिति की बैठक लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा की अध्यक्षता में लघु सचिवालय परिसर में रखी गई। बैठक में पुराने मुद्दों को ही दोहराया गया। पिछले साल लिए फैसले अब तक लागू नहीं किए जाने पर पीडब्ल्यूडी अधिकारियों ने बताया कि लक्ष्मीबाई चौक से टाउन पार्क तक मुख्य मार्ग को सिक्स लेन बनाने के लिए एक विभाग को छोड़कर अन्य सभी से एनओसी मिल चुकी है। लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। राजगढ़ रोड स्थित राजकीय कॉलेज के सामने सिंचाई विभाग के नाले के दोनों ओर खाली भूमि पर सड़क निर्माण तथा इसे कैमरी रोड और आगे तोशाम रोड तक विस्तारित करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि लगभग 615 मीटर तक सड़क निर्माण में कोई बाधा नहीं है और इसके लिए जल्द टेंडर जारी किया जाएगा। शेष हिस्से में कब्जाधारियों को नोटिस देने की प्रक्रिया चल रही है।

अंडरपास और सर्विस रोड का कार्य प्राथमिकता से करें

मंत्री रणबीर गंगवा ने सिरसा-दिल्ली रोड, बालसमंद रोड तथा कैमरी रोड से सेक्टर-16 और 17 की ओर आवश्यकता अनुसार फ्लाईओवर, अंडरपास और सर्विस रोड का कार्य प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, नलवा विधायक रणधीर पनिहार, महापौर प्रवीण पोपली, पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद और नगर निगम आयुक्त नीरज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन कार्यों के प्रस्ताव रखे

- सेक्टर-14 को तीसरे रोड के माध्यम से नई कनेक्टिविटी देने का प्रस्ताव रखा गया।

- सिरसा चुंगी से सेक्टर-14 के गेट नंबर 1 और 2 तक स्लिप रोड का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।

- अर्बन एस्टेट स्थित सैनी स्वीट्स चौक की जल्द रीमॉडलिंग की जाएगी।

- पटेल नगर और सीआईडी कॉलोनी के बीच नया चौक बनाया जाएगा।

- आईटीआई चौक को जोड़कर रिंग चौक के रूप में विकसित किया जाएगा।

- बिजली की तारों को अंडरग्राउंड करते हुए सिरसा चुंगी से क्लॉथ मार्केट तक सड़क को सिक्स लेन बनाया जाएगा।

- बरवाला चुंगी ऑटो मार्केट चौक की भी रीमॉडलिंग की जाएगी।

- डाबड़ा चौक की रीमॉडलिंग के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे।

- सेक्टर-14 और सेक्टर-33 के बीच स्थित श्रीराम आइडियल स्कूल के पास डबल रोटरी चौक बनाने का प्रस्ताव रखा गया।

- राजगढ़ रोड पर डीसी आवास के पास भी नया चौक बनाया जाएगा।

- जिंदल चौक और सूर्य नगर जाने वाले चौक के डिजाइन को अंतिम रूप देकर जल्द रीमॉडलिंग कार्य शुरू किया जाएगा।

- जहाजपुल चौक का आकार छोटा कर उसकी रीमॉडलिंग की जाएगी।

- बस अड्डे की पिछली ओर निकाले गए रास्ते को एसटीपी तक चौड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें