फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: एक पाली में नहीं हो सका स्कूल का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। मॉडल टाउन स्थित राजकीय प्राथमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कमरों की कमी के कारण शुक्रवार को भी एक पाली में कक्षाओं का संचालन नहीं हो सका। वरिष्ठ कक्षाओं की पढ़ाई सुबह 7 से दोपहर 12:30 बजे तक हुई, जबकि प्राथमिक कक्षाएं सुबह 8 से दोपहर 2:30 बजे तक चलीं।
विज्ञापन

दोनों विद्यालय एक ही परिसर में संचालित हैं, हालांकि इनके यूडाइस कोड अलग-अलग हैं। विद्यालय में कुल 23 कमरे हैं, जबकि छात्र संख्या 1250 से अधिक है। इनमें से पुराने आठ कमरों को तोड़कर 16 नए कमरे बनाए जा रहे हैं।
विद्यालय में प्राथमिक स्तर पर करीब 250, जूनियर मिडिल में 400 और वरिष्ठ कक्षाओं में लगभग 600 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले स्कूल दो पालियों में चल रहा था, लेकिन वरिष्ठ विद्यार्थियों ने 13 मई को डीसी कार्यालय और 14 मई को स्कूल गेट पर प्रदर्शन किया था। वीरवार को एडीसी उत्सव आनंद व शिक्षा अधिकारियों की बैठक में सुबह 8 से 2:30 बजे तक एक समय पर कक्षाएं चलाने पर सहमति बनी थी, लेकिन शुक्रवार को यह व्यवस्था लागू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

डीईईओ रामरतन ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय को पटेलनगर के विद्यालय परिसर में संचालित करने की सलाह पर भी विचार किया जा रहा लेकिन अधिकतर अभिभावक इस पर सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें