फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण के आवास से चार लाख रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण के आवास से पुलिस ने चार लाख रुपये बरामद किए हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने जितेंद्र श्योराण से कॉलोनाइजर से अवैध वसूली के मामले में पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी से नकदी बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जगदीश लांबा ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र श्योराण के एक दिन के रिमांड के दौरान कॉलोनाइजरों से अवैध तरीके से वसूले गए 4 लाख रुपये के बारे में पूछताछ की। इसमें आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने 4 लाख रुपये वसूले हैं। वसूले गए यह रुपये उसने अपने सेक्टर 9-11 स्थित मकान में बेड में छिपा कर रखे थे। पुलिस ने मौके से जाकर रकम को बरामद किया।
बता दें कि हिसार संघर्ष समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण को सीआईए टीम ने 10 जून को तमस रेस्टोरेंट संचालक से अवैध वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था। टीम ने उसके घर से 8 लाख रुपये बरामद किए थे। जितेंद्र श्योराण के घर पर लगे सीसीटीवी की डीवीआर भी जब्त की थी। इसमें जितेंद्र श्योराण 8 लाख रुपये का बैग लेते रिकॉर्ड हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के रिमांड के बाद पिछले सप्ताह जेल में भेज दिया था। जितेंद्र श्योराण ने अपने कबूलनामे में स्वीकार किया था कि उसने डाबड़ा रोड पर 54 एकड़ में विकसित की जा रही कालोनी के कॉलोनाइजरों से भी 4 लाख की अवैध वसूली की थी। इसके बाद आजाद नगर थाना पुलिस ने जितेंद्र श्योराण को शुक्रवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें