अयोध्या जाने वाले बुजुर्गों को झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला व अन्य ट्र
हिसार। अग्रसेन भवन ट्रस्ट की ओर से मुफ्त हवाई सेवा द्वारा अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शनों के लिए भेजे जाने की कड़ी में शुक्रवार को चौथी बार आठ बुजुर्गों को भेजा गया। अयोध्या जाने वाले बुजुर्गों में बलवंत राय, मनु गोयल, धर्मबीर, सावित्री देवी, अंगूरी देवी, रामप्रकाश भटेजा, चंद्रभान गांधी, सरोज शामिल है।
इससे पहले तीन बार में 23 बुजुर्गों को अयोध्या भेजा गया था। ट्रस्ट के प्रधान अंजनी कुमार खारियावाला ने बताया कि सभी बुजुर्गों को ससम्मान हिसार एयरपोर्ट तक छुड़वाया गया। यात्रियों को वाहनों में बिठाकर झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर ट्रस्ट के उपप्रधान प्यारेलाल लाहौरिया, कोषाध्यक्ष रामनिवास कोहलीवाला व समाजसेवी एनके गोयल भी थे। सभी बुजुर्गों के लिए ये अयोध्या में रहने, खाने-पीने व मंदिरों के दर्शन करवाने की व्यवस्था की गई है। सभी बुजुर्ग अयोध्या से रविवार 22 जून को वापस हिसार आएंगे।