फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बुजुर्गों सहित चार की कोरोना से मौत, 67 नए संक्रमित भी मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को दो बुजुर्गों सहित चार मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। इसके साथ ही जिले में कोविड-19 मौत का आंकड़ा 242 हो गया है। इसके अलावा देर शाम आई रिपोर्ट में 67 कोरोना केस भी मिले हैं। बता दें कि 15 दिनों बाद 100 से कम केस मिले हैं। इससे पहले 16 नवंबर को 56 केस आए थे। अब जिले में कोरोना आंकड़ा भी 15793 हो गया है।
विज्ञापन

अब तक जिले के 14403 मरीज कोरोना की जंग जीत कर घर लौट चुके हैं और अब सिर्फ 1390 एक्टिव केस है। मंगलवार को कोरोना से ठीक होने वाले 200 से अधिक मरीजों को अस्पताल से छुट्टी देकर कर भेजा गया है। जिससे रिकवरी रेट बढ़कर 90.57 हो गई है।
यह है मृतकों की हिस्ट्री
उप सिविल सर्जन डॉ. जया गोयल के अनुसार कोरोना से मरने वालों में हांसी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 14 वासी 75 वर्षीय बुजुर्ग, ढ़ाणाकलां निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और गंगवा निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। सभी मरीजों की हालत गंभीर थी और सभी वेंटीलेटर पर थे। ये सभी मृतक सर्वोदय अस्पताल, जिंदल अस्पताल, गीतांजलि अस्पताल और रोहतक पीजीआई अस्पताल में दाखिल थे। सभी शुगर, बीपी, दिल की बीमारी सहित अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें