फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पराली जलाते पकड़े चार किसान, पोर्टल पर की रेड एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में पराली जलाने के चार मामलों में किसानों पर अब एफआईआर दर्ज की जाएगी। कृषि विभाग ने दिवाली से पहले एक और दिवाली के दिन तीन मामलों में कार्रवाई करते हुए सभी स्थानों का मुआयना किया। संबंधित किसानों को नोटिस जारी कर उनकी मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रेड एंट्री की गई है, जिससे अब वे अपनी फसल एमएसपी पर नहीं बेच सकेंगे।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजबीर सिंह ने बताया कि नारनौंद के गांव पाली, बरवाला के संदलाना, उकलाना के बिठमड़ा और हिसार खंड के मिर्जापुर में पराली जलाने के एक-एक केस दर्ज हुए हैं। विभाग की टीमों ने मौके पर पहुंचकर जांच की और किसानों को 2500 से 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया है। संबंधित थाना प्रभारियों को एफआईआर दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत भेजी गई है। डॉ. राजबीर सिंह ने कहा कि विभाग के अधिकारी अवकाश के दिनों में भी निगरानी जारी रखेंगे। पराली जलाने की सूचना मिलते ही नोडल अधिकारी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेंगे।
प्रदेश में अब तक 55 केस : हरियाणा में अब तक पराली जलाने के कुल 55 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमें 19 अक्तूबर को 13 और 20 अक्तूबर (दिवाली के दिन) को 4 मामले सामने आए। अब तक दर्ज मामलों में फतेहाबाद में 5, चरखी दादरी में 3, झज्जर में 1, जींद में 15, कैथल में 4, करनाल में 3, कुरुक्षेत्र में 1, पलवल में 3, पानीपत में 2, सिरसा में 5, सोनीपत में 4, यमुनानगर में 3 और हिसार में 4 मामले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें