फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह बोले-भाजपा झूठों की सरकार

विज्ञापन
बरवाला। बैठक के दौरान मंच पर मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण।
विज्ञापन
बरवाला। अनाज मंडी रोड पर श्रीकृष्णा धर्मशाला में रविवार को बरवाला व उकलाना के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने भाजपा सरकार को झूठों की सरकार करार दिया और कहा कि भाजपा केवल झूठ की राजनीति करती है।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक रामनिवास घोड़ेला ने की। चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को मजबूत करें। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार का ध्यान किसानों और मेहनतकश वर्ग की समस्याओं की ओर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज किसानों और गरीबों के बच्चों को रोजगार चाहिए, न कि झूठे वादे और प्रलोभन।
उन्होंने आरोप लगाया कि हिसार का बड़ा हिस्सा हाल ही में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां किसानों की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं और कई गरीबों के मकान भी ध्वस्त हो गए। उन्होंने मांग की कि सरकार को तत्काल ग्रामीण इलाकों का मुआयना कर प्रभावित लोगों को मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन

5 अक्तूबर से सद्भाव यात्रा का एलान
पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने घोषणा की कि प्रदेश में 5 अक्तूबर से सद्भाव यात्रा शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज को फिर से एकजुट करना है, क्योंकि कुछ नेताओं ने समाज का भाईचारा तार-तार कर दिया है। बृजेंद्र सिंह ने युवाओं और समाज के मुद्दों को इस यात्रा का केंद्र बिंदु बताते हुए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें