फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हांसी पहुंचे पूर्व वित्त मंत्री अभिमन्यु: MLA जस्सी पर तीखी प्रतिक्रिया, नारनौंद क्षेत्र के विकास पर चिंता

Wed, 07 Oct 2026 02:40 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)

सार

अभय चौटाला और कांग्रेस द्वारा भाजपा तथा मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहा, वह आज एक जिले या क्षेत्र को अपना गढ़ बताने तक सीमित क्यों रह गया।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को हांसी पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा और आने वाली पीढ़ियां इसे सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त और विक्रमादित्य के शासनकाल की तरह याद करेंगी। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एक सामान्य गरीब परिवार से आकर लोकतंत्र की सीढ़ियां चढ़ते हुए नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा और देश की सेवा की। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात मॉडल की चर्चा दुनिया में हुई और प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बड़े बदलाव देखने को मिले।

विज्ञापन


विधायक जस्सी पेटवाड़ पर तीखी प्रतिक्रिया
कैप्टन अभिमन्यु ने विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा पिकनिक और रील को लेकर दिए गए बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने जस्सी पेटवाड़ को 'बच्चा' बताते हुए कहा कि यदि वे 2029 के चुनाव की तैयारी की बात कर रहे हैं तो उन्हें इंतजार क्यों करना चाहिए, अभी मैदान में आ जाएं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि "बाबू और बेटे को भी ले आओ और गुरु को भी मैदान में ले आओ।" कैप्टन अभिमन्यु ने जस्सी पेटवाड़ के "रील नहीं बनाता, रेल बनाता हूं" वाले बयान पर भी कटाक्ष किया और कहा कि उन्हें अभी जनता के बीच आकर अपनी ताकत दिखानी चाहिए।

विज्ञापन


नारनौंद क्षेत्र के विकास पर चिंता
नारनौंद क्षेत्र के संबंध में कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनता हर चीज को समझती है और क्षेत्र के विकास का पहिया रुक गया है। उन्होंने दावा किया कि नारनौंद के लोग महसूस कर रहे हैं कि क्षेत्र विकास में पिछड़ गया है और उनके सपनों को नुकसान पहुंचा है।

विपक्ष पर निशाना
अभय चौटाला और कांग्रेस द्वारा भाजपा तथा मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहा, वह आज एक जिले या क्षेत्र को अपना गढ़ बताने तक सीमित क्यों रह गया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष अपने राजनीतिक परिवारों की विरासत बचाने के संघर्ष में लगा हुआ है। उन्होंने डिजिटल क्रांति और गरीब व वंचित वर्ग के जीवन में सुधार के लिए लागू की गई योजनाओं का भी जिक्र किया और दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो पीढ़ियों को प्रेरणा दी है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है।
विज्ञापन


किसानों के लिए डीएपी खाद की उपलब्धता का आश्वासन
प्रदेश में चल रही डीएपी खाद की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया कि उनकी जिला उपायुक्त से बात हुई है और डीसी ने विश्वास दिलाया है कि डीएपी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें