फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला बोले-विधानसभा सीटों का आठवां हिस्सा ही मिलना बड़ा सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बिहार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के सवाल पर दुष्यंत चौटाला ने कहा कि विधानसभा सीटों का आठवां हिस्सा ही मिलना एक बड़ा सवाल तो है। पोस्टल बैलेट के विपरीत परिणाम आना भी स्टडी का विषय है। पोस्टल बैलेट पेपर में विपक्ष जीत रहा था तो इतनी सीटों पर परिणाम विपरीत कैसे आए। विपक्ष के वोट एक परसेंट ही गिरा और सत्ता पक्ष का 3.45 प्रतिशत बढ़ा इसी में भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत मिला।
विज्ञापन

दुष्यंत मंगलवार को जजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को लगातार मजबूत कर रहे हैं। 7 दिसंबर को जींद के जुलाना में रैली करेंगे। हमारे कुछ साथी भ्रमित होकर हमारे से दूर भी हुए थे। चौधरी देवीलाल की नीतियों से जुड़े हर व्यक्ति को पार्टी में वापस लेकर आ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में 11 साल से भाजपा की सरकार और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद एसवाईएल का पानी नहीं आया। इससे कमजोर मुख्यमंत्री क्या होगा। जिला अध्यक्ष अमित बूरा ने कहा कि जिले के हर गांव से कार्यकर्ता अपने साथियों को लेकर जुलाना पहुंचेंगे। नारनौंद से जिले से सबसे अधिक गाड़ी लेकर पहुंचेंगे। हमारे मजबूत साथी रैली में अपनी पूरी ताकत दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें