फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भारत को दूसरा घर मानते हैं, भारतीय संस्कृति के रंग में रंगे विदेशी छात्र

Thu, 16 Nov 2023 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बुजुर्गों के पांव छूने और गले लगाकर मिलना विदेशी छात्राें को खूब भाता है। सच तो यह है कि भारतीय परंपरा के विदेशी छात्र कायल हैं। यहां का खान-पान और संस्कृति के रंग में बखूबी रंग रहे हैं। यहां के लोगों का मिलनसार व्यवहार, उनकी मेहनत और ईमानदारी पर फिदा है। एचएयू और जीजेयू से पीएचडी कर रहे विदेशी छात्रों ने खास बातचीत में बताया कि वे भारत को अपना दूसरा घर मानते हैं। यहां की संस्कृति को देखकर यहां से जाने का मन नहीं करता। यहां के वातावरण में इस कदर रम गए हैं कि शुरुआत में मिलते ही राम-राम बोलते हैं। उनका कहना है कि ऐसा माहौल यूरोपीय देशों में देखने को नहीं मिलता। हर साल 17 नवंबर को अंतरराष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया जाता है। इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक छात्र की शिक्षा तक पहुंच हो, शिक्षा हर छात्र का बुनियादी अधिकार है।
विज्ञापन

खीर और अन्य व्यंजन है लाजवाब

एग्रोनोमी से पीएचडी कर रहे अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी बताते हैं कि भारत उनके लिए दूसरा घर है। हमारे देश में एमएससी के कोर्स अभी शुरू हुए हैं, जिसके कारण उन्हें एमएससी यहीं से की है। यहां की संस्कृति और अफगानिस्तान की संस्कृति मिलती-जुलती है। भारत के त्योहार बहुत पसंद हैं। दिवाली पर यहां काम करने वाले एक कर्मचारी के साथ उसके घर गया था। वहां का माहौल देखकर वहीं रहने का मन हो गया है खीर और और अन्य व्यंजन जिंदगी में पहली बार खाए, जिनका स्वाद लाजवाब था। भारत में पढ़ाई कृषि के लिए अच्छा विकल्प है, जिसके चलते विदेशी छात्र यहां पर पढ़ाई करने के लिए आते हैं।
अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर कंटेंट मिलता है

गणित संकाय से जीजेयू में पीएचडी कर इथोपिया देश के छात्र सोलोमोन बताते हैं कि यहां अच्छी शिक्षा के साथ बेहतर कंटेंट मिलता है। इसके साथ उन्होंने बताया कि हर यहां हर महीने कोई न कोई त्योहार आ जाता है। यहां हर त्योहार की अपनी अलग परंपरा है। होली, दुर्गा पूजा, दशहरा और दिवाली पर्व में लोगों के साथ शामिल बहुत अच्छा लगता है। त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं जिससे खुशी दोगुनी हो जाती है। खास बात यह है कि भेदभाव बहुत कम है। उनका कहना है कि पढ़ाई पूरी होने के बाद अपने देश जाकर यहां की संस्कृति को अपनाएंगे।
विज्ञापन


अध्यापकों का सम्मान यहां सीखा
जीजेयू से प्रबंधन विषय में पीएचडी कर रहे इथाेपिया टैसफाय बताते हैं कि यहां पढ़ाई के दौरान एक बात सबसे अच्छी लगी कि अपने अध्यापकों का आदर करना। जबकि हमारे देश में ऐसा नहीं है एक अध्यापक की विद्यार्थियों की नजर में जो आदर होता है वो यहां से सीखा है। यहां के विवाह के कार्यक्रम बहुत अच्छे लगते हैं। कई बार विवाह के कार्यक्रमों में जाने का मौका मिला तब रस्में आदि देखी ताे मुझे बहुत अच्छी लगी।

यहां के लोग परिश्रमी और मिलनसार हैं
जीजेयू से वनस्पति रोग विज्ञान में पीएचडी कर रहे नाईजीरिया के मोहम्मद ने बताया कि उन्होंने एमएससी इलाहाबाद से की थी। यहां का वातावरण और शिक्षा बेहतर लगी तो आगे पीएचडी के लिए यहां अप्लाई किया। उनका कहना है कि यहां के लोग काफी परिश्रमी, अनुशासन प्रिय और मिलनसार हैं। उनका कहना है कि एचएयू में रहते हुए ढाई साल हाे गए। हमारे देश में लोग अपने काम से मतलब रखते हैं उनको किसी दूसरे से काई मतलब नहीं होता। भारतीय व्यंजन बहुत पसंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें