फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 45 साल से मंदिर की बेसमेंट में 3 कमरों में चल रही पाठशाला

विज्ञापन
अनाज मंडी के मंदिर में चल रहे स्कूल राजकीय प्राथमिक पाठशाला पेड़ के नीचे पढ़ते बच्चे। 
विज्ञापन
हिसार। देश की सबसे धनी महिला एवं हिसार विधायक सावित्री जिंदल के विधानसभा क्षेत्र में एक स्कूल ऐसा भी है, जो सरकारी स्कूलों में सुविधाओं की पोल खोल रहा है। यह प्राथमिक स्कूल पिछले 45 साल से अनाज मंडी में स्थित शिव मंदिर के बेसमेंट में तीन कमरों में चलाया जा रहा है। विद्यालय में शौचालय की समुचित सुविधा है न पेयजल की। बच्चों मंदिर के बाहर अनाज मंडी के शेड में लगे वाटर कूलर से पानी पीना पड़ता है। मंदिर परिसर के पिछले हिस्से में दो शौचालय हैं, जिनका इस्तेमाल किया जा रहा है। यह स्थिति तब है जब कई कद्दावर नेताओं ने हिसार का विधानसभा में प्रतिनिधित्व किया है। सावित्री जिंदल कांग्रेस सरकार में करीब साढ़े नौ साल मंत्री रही हैं। पांच साल हरी सिंह सैनी मंत्री रहे और डॉ. कमल गुप्ता दस साल मंत्री व सीपीएस के पद पर रहे हैं।
विज्ञापन

वर्ष 1980 में बनाए गए इस स्कूल में पहली से पांचवीं तक के 141 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल का खुद का भवन न होने के कारण सरकार की ओर से ग्रांट मिलने में भी परेशानी आती है। मंदिर के ही सही, बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त कमरे तक नहीं हैं। कक्षाएं पांच और कमरे तीन होने के कारण बच्चों को गैलरी में बैठकर पढ़ना पड़ता है। मिड डे मील खुले में मंदिर के बाहर की तरफ बनाना पड़ता है।

पांच शिक्षक, लेकिन ढांचे की हालत खराब
विद्यालय में पांच पद स्वीकृत हैं जिनमें एक प्रधानाध्यापक और चार शिक्षक हैं। स्कूल भवन, शौचालय और पीने के पानी की समुचित सुविधा न होने से शिक्षक और छात्र दोनों ही परेशान हैं।
विज्ञापन


स्कूल समय तय, पर सुविधाएं अनिश्चित
विद्यालय का संचालन प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाता है, लेकिन सुविधाओं के अभाव में बच्चों की पढ़ाई लगातार प्रभावित हो रही है। गंदगी, पानी की कमी और खुले में पढ़ाई बच्चों के स्वास्थ्य और मानसिक विकास पर असर डाल रही है। विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों की सरकार और जिला प्रशासन से मांग है कि स्थायी स्कूल बनाया जाए। पानी के लिए कई बार विद्यार्थी स्कूल से बाहर सार्वजनिक टूंटी पर आते हैं। बारिश होने पर कमरों में पानी भर जाता है। कमरों में वेंटिलेशन की सुविधा नहीं होने से बच्चों को गर्मी और उमस के माहौल में रहना पड़ता है।
विज्ञापन


स्कूल का नाम : राजकीय प्राथमिक पाठशाला, अनाज मंडी
स्थापना वर्ष : 1980
विद्यार्थियों की संख्या :141
स्वीकृत शिक्षकों की संख्या: 05
कार्यरत शिक्षक :05
कमरों की संख्या: 3
आवश्यकता- स्कूल का अपना भवन, पीने के पानी की सुविधा
शौचालय - 02
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें