हिसार। फुटबाल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीत चुकी मंगाली की बेटी फुटबालर रेणू को भारत की सबसे युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी चुना गया है। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से पूरे भारत में वोटिंग करवाई गई थी। इसमें रेणू को सबसे ज्यादा वोट मिले। इस उपलब्धि पर फुटबालर के परिवार में खुशी का माहौल है।
मंगाली की बेटी रेणू सात साल से मंगाली के गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अभ्यास कर रही है। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीत चुकी है। वहीं नेशनल स्तर पर रेणू ने देश की झोली में कई पदक डाले हैं। लेक्चरार सुखविंद्र कौर, पंकज कुमार, नरेंद्र कुमार ने खिलाड़ी को बधाई दी है।
रेणू मंगाली के ही कॉलेज में बीए प्रथम ईयर की छात्रा है। रेणू ने कक्षा छठी से ही स्कूल में सीनियर खिलाड़ियों को खेलते देख फुटबाल खेलनी शुरू की। धीरे-धीरे उसकी रुचि बढ़ती चल गई। कोच नरेंद्र कुमार ने बताया कि रेणू नेशनल स्तर पर आठ से ज्यादा पदक जीत चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा गोल्ड मेडल हैं।
उपलब्धियां :
- खेलो इंडिया में दो बार गोल्ड मेडल, बेस्ट प्लेयर का अवॉर्ड मिला
- अंतरराष्टीय फुटबाल चैंपियनशिप में रजत पदक
- अंडर-17 और अंडर-19 फुटबाल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल