हिसार। जलभराव के कारण किरतान गांव में मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ गई है, जिससे मलेरिया और डेंगू का खतरा मंडराने लगा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए ग्राम पंचायत ने गांव में फॉगिंग करवाई।
समाजसेवी और आजाद हिंद युवा क्लब के प्रधान कपूर सिंह आर्य ने बताया कि मच्छरों से न केवल आमजन, बल्कि पशु भी परेशान हैं। वहीं, सरपंच प्रमोद कुमार ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव में कहीं भी पानी न रुकने दें, क्योंकि पानी में ही मच्छर पनपते और बढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि जैसे ही पानी का जमाव दिखे, उसे तुरंत खाली करें और अभियान में सहयोग दें। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी डॉ. फते सिंह, डॉ. कुसुम, डॉ. सिलोचना, डॉ. मुकेश कुमारी समेत रमेश कुमार, मनदीप कुमार, गुगन चौकीदार और प्रोमिल आर्य ने सहयोग किया। ब्यूरो