फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: भाटला गांव में पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया रोड जाम

विज्ञापन
हांसी रोड जाम के दौरान पुलिसकर्मियों से बात करती महिलाएं।  - फोटो : 1
विज्ञापन
हांसी। जलभराव से जूझ रहे भाटला गांव के ग्रामीणों ने बुधवार को पेयजल की समस्या होने पर हांसी-बरवाला रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि गांव के जलघर में पानी भरा होने के कारण पेयजल सप्लाई बाधित हो गई है, जिससे उन्हें जलभराव के साथ-साथ पीने के पानी की भी किल्लत झेलनी पड़ रही है। जाम खुलवाने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन व एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक वहां पहुंचे और ट्यूबवेल लगवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीण माने व जाम खोला। ग्रामीणों ने जाम करीब 1 बजे लगाया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि करीब 10 दिन पहले गांव में हुए जलभराव के साथ ही पेयजल संकट पैदा हो गया था। क्योंकि जलघर से पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बंद है। करीब 5-6 दिन पहले जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को बालसमंद नहर पर ट्यूबवेल लगाकर पानी की सप्लाई शुरू करने का आश्वासन दिया था। लेकिन यह कार्य शुरू नहीं हुआ। पेयजल को लेकर ग्रामीणों ने मजबूर होकर ग्रामीणों ने रोड जाम किया। जाम की सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर, सदर थाना प्रभारी सुमेर सिंह व भाटला चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन संजीव त्यागी, एसडीओ संदीप कुमार व एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक धर्मवीर भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान एक्सईएन संजीव त्यागी ने गांव में पेयजल के लिए पानी के टैंकर भेजने का आश्वासन दिया। साथ ही ट्यूबवेल लगवाने का भी आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने दोपहर करीब ढाई बजे रोड जाम खोला।
वर्जन

गांव पेयजल के टैंकर पहले से भेजे जा रहे हैं। वहां पर पानी के लिए ट्यूबवेल लगवाने की योजना है। जल्दी ही ट्यूबवेल लगवाया जाएगा।- संजीव त्यागी, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें