फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फॉगिंग मशीन खराब, 47 घरों में डेंगू-मलेरिया का लारवा मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। फॉगिंग मशीन खराब होने के कारण शहर में लगभग दस दिनों से फॉगिंग बंद है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीमें डेंगू और मलेरिया के लारवा नियंत्रण में सक्रिय हैं। सितंबर में 10,263 भवनों की जांच में 47 घरों में लारवा पाया गया और नष्ट किया गया।
विज्ञापन

टीम ने पानी के टैंकों और घरों के आस-पास जमा पानी में सबसे अधिक लारवा पाया। हेल्थ इंस्पेक्टर जीतराम, बहुउद्देशीय कर्मचारी दीपक, नीरज और रवि नियमित तौर पर एंटी-लारवा गतिविधि कर रहे हैं। फॉगिंग नगर परिषद के जिम्मे है और इसके लिए दवा स्वास्थ्य विभाग मुहैया कराता है। मशीन को हिसार भेजा गया है और सोमवार को लौटने के बाद फॉगिंग फिर से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें