फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: छाने लगा कोहरा, हाईवे पर बने कट जानलेवा

Thu, 16 Nov 2023 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सुबह के समय कोहरा छाने लगा है। हाईवे, बाईपास से लेकर लिंक मार्गों पर बने अवैध कट हादसों का कारण बनने लगे हैं। कई ऐसे एक्सिडेंट प्वाइंट है जिन्हें अभी भी ठीक नहीं किया गया। कई सड़कें ऐसी है जिन पर से सफेद और पीली पट्टियां गायब हैं। दिशा सूचक भी नहीं लगे हैं। सड़क किनारे कटीली झाड़ियां उगी हैं जो हादसों को न्योता दे रही हैं।
विज्ञापन

कहीं पर ब्रेकर नहीं बने तो कहीं रात के सफर के लिए स्ट्रीट लाइट नहीं लगी हैं। हर साल सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस साल भी सितंबर माह तक 137 सड़क हादसों में 146 लोगों की जान जा चुकी है। ये सभी मुद्दे रोड सेफ्टी बैठक में उठ चुके हैं। इसके बाद संबंधित विभाग द्वारा इन्हें दूर नहीं किया गया। हादसा हो जाने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आता है। उससे पहले कागजों में कमियों को दूर करने के दावे होते हैं।
जानकारी के अनुसार हाईवे-9 पर सिरसा मार्ग पर बगला मार्ग को जाने वाला कट, दिवान होटल के सामने बना कट, ढंढूर के पास, अग्रोहा ओवरब्रिज से उतरने के बाद कुलेरी गांव की तरफ जाने वाला मार्ग, मय्यड़ गांव के पास कट, सैनिक छावनी के सामने कट, हाईवे-52 पर सूरेवाला चौक, कैमरी मार्ग पर कई कट हैं। बुढ़ाखेड़ा गांव की तरफ जाने वाला कट जानलेवा साबित हो रहा है। हाईवे वाले कटे को सही करवाने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को लिखा जा चुका है। संवाद
विज्ञापन

खतरनाक प्वाइंट : घिराय गांव के पास बना अवैध कट, सूरेवाला चौक, बुढ़ाखेड़ा, उकलाना के कई जगह बने कट, हांसी से तोशाम मार्ग पर, हांसी से बरवाला मार्ग पर, हांसी में आईटीआई के पास, साउथ बाईपास पर बने कट, आधार अस्पताल के पास कट, सेक्टर 16-17 के पास बना कट दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र हैं। इसके अलावा सिरसा हाईवे पर बगला मोड़, ढंढूर मोड, सैनिक छावनी के सामने ये ऐसे क्षेत्र जहां पर कई बार हादसे हो चुके हैं। इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस प्रबंध नहीं किए।
हादसों में मौत के आंकड़े
वर्ष 2021
महीना मौत
मार्च 28
अप्रैल 21
मई 16
जून 28
जुलाई 17
अगस्त 18
सितंबर 21

वर्ष 2022

महीना मौत

मार्च 20

अप्रैल 22

मई 17

जून 08

जुलाई 19

अगस्त 13

सितंबर 23


वर्ष 2023

महीना मौत

मार्च 23

अप्रैल 20

मई 24

जून 13

जुलाई 18

अगस्त 15

सितंबर 17

सितंबर माह तक 2023 में हुई दुर्घटना
माह दुर्घटना घायल मौत
जनवरी 38 50 17
फरवरी 50 13 74
मार्च 43 23 38
अप्रैल 50 20 47
मई 56 24 63
जून 41 13 48
जुलाई 43 18 43
अगस्त 53 15 63
सितंबर 43 17 47


सिरसा हाईवे पर बगला मार्ग, ढंढूर के पास कट और अग्रोहा ओवरब्रिज से उतरने के बाद कुलेरी की तरफ जाने वाला कट खतरनाक है। इस बारे में संबंधित विभाग को लिख चुके हैं। - जसवंत, यातायात थाना प्रभारी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें