फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, सीएम का प्लेन नहीं उतरा हिसार एयरपोर्ट पर

विज्ञापन
सोमवार सुबह शहर में छाई धुंध। 
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद सोमवार सुबह जिलेभर में घना कोहरा छाया रहा। फरवरी माह के दूसरे दिन घने कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। कोहरे के कारण दोपहर 12 बजे तक दृश्यता बेहद कम रही, जिसके चलते मुख्यमंत्री का प्लेन भी हिसार एयरपोर्ट पर नहीं उतारा जा सका। वहीं, रोडवेज की बसें और ट्रेनें भी देरी से चलीं।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था। दिन का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ के चलते यह असर दिखाई दिया। मंगलवार सुबह भी कोहरा रहने की संभावना है।
पश्चिम विक्षोभ के प्रभाव के खत्म होने के बाद रात के तापमान में गिरावट आएगी। अनुमान है कि रात का तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह मौसम गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद होगा। दिन का कम तापमान और गिरता कोहरा फसल को वृद्धि में मदद करेगा।
विज्ञापन

सीएम का प्लेन सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर उतरा
सोमवार को मुख्यमंत्री को फतेहाबाद के पीली मंदौरी में एक कार्यक्रम में जाना था। इसके लिए उनका प्लेन चंडीगढ़ से हिसार में उतरने वाला था। सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता केवल 200 मीटर तक सीमित रही, जिससे एयरपोर्ट पर विमान को उतारने की अनुमति नहीं दी गई। बाद में सीएम का प्लेन सिरसा एयरफोर्स स्टेशन पर सुरक्षित रूप से उतारा गया।
जनवरी में सामान्य से 35 प्रतिशत ज्यादा बारिश
जनवरी माह में हिसार जिले में सामान्य से करीब 35 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। प्रदेश में जनवरी में औसतन 14.5 एमएम बारिश होती है, जबकि इस बार यह 19.6 एमएम रही। हिसार जिले में औसत 11.5 एमएम बारिश के मुकाबले इस बार 18.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। जनवरी महीने में तीन दिन बारिश हुई, जिससे गेहूं, चना और सरसों की फसल को फायदा हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फरवरी माह के पहले ही दिन बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें