फतेहाबाद में धुंध के कारण कार तालाब में गिरी
फतेहाबाद के समैन में कन्हड़ी गांव के पास धुंध के कारण एक कार तालाब में गिर गई। हादसा सुलेहड़ा रोड पर बने तालाब के पास हुआ। कार में बैठे लोगों को राहगीरों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सिरसा में एनएच 9 पर एक ट्रक पलट गया। चालक व खलासी को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचा। इसी तरह दिल्ली से अलसुबह सिरसा से आने वाली बस धुंध के कारण हिसार रोड पर भावदीन के पास एक जुगाड़ वाहन से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में जनहानि नहीं हुई।
संकेतक नहीं होने से भिवानी में चार गाड़ियां आपस में टकराईं
भिवानी-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर बवानीखेड़ा के पास प्रशासन की लापरवाही के चलते चार वाहन टकरा गए। यहां अवैध कट बना है, लेकिन किसी तरह का चेतावनी संकेतक नहीं है। गनीमत रही कि हादसे में जानमाल की हानि नहीं हुई। एक गाड़ी चालक की तो एयर बैग खुलने से जान बच गई। अन्य गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।