फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में कोरोना को रोकने के लिए बढ़ाया जाएगा टीकाकरण और सैंपलिंग

विज्ञापन
सोरखी सीएचसी पर टीका लगवाते डॉ. कामिद मोंगा। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। कोरोना से बचाव के लिए अब जिला स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण और सैंपलिंग दोनों बढ़ाने पर जोर देगा। कोरोना के मामले फिर से बढ़ने पर विभाग ने प्रतिदिन 2500 सैंपल लेने की योजना बनाई है। वहीं तीसरे चरण का टीकाकरण कम होने पर लोगों को टीका लगवाने के लिए जागरूक भी किया जाएगा।
विज्ञापन

टीकाकरण बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। मुनादी भी करवाई जाएगी। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को भी जोड़ा जाएगा, जो घर-घर जाकर जांच करेंगी और टीकाकरण के लिए जागरूक करेंगी।
पुलिस की ली जा रही मदद
विभागीय अधिकारियों ने सीएचसी-पीएचसी को सैंपलिंग बढ़ाने और टीकाकरण बढ़ाने को लेकर योजना बनाने सहित योजना जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते शनिवार को कुछ जगहों पर इसका असर भी देखने को मिला। इस दौरान कुछ जगहों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस भी मौजूद रही। वहीं विभाग ने सभी फील्ड अधिकारियों को नजदीकी थाना प्रभारियों के नंबर जारी किए हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर मदद ली जा सके।
विज्ञापन

खुद सैंपल देने से कर रहे इनकार
सैंपलिंग बढ़ाने को लेकर दिशा निर्देश जारी करने के बाद कैमरी पीएचसी व चौधरीवास पीएचसी सहित काफी जगह पर सैंपलिंग बढ़ाई गई। चिकित्सकों का कहना है कि इस समय आमजन खुद सैंपल देने से इनकार कर रहे हैं। इसलिए पुलिस का सहयोग लेना पड़ता है। ऐसे में कैमरी पीएचसी प्रभारी एएमओ डॉ. नितिन द्वारा आजाद नगर थाने की पुलिस से सहयोग मांगा। इसके बाद शनिवार को अस्पताल के नजदीक नाका लगाकर चार पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में मास्क जांच एवं सैंपलिंग का अभियान शुरू किया गया। इस दौरान वहां से गुजरने वाले बिना मास्क पहने हुए 100 से अधिक लोगों के कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए और सभी को मास्क पहनने की हिदायत दी गई। इस मौके पर टीओ नरेश, हेल्थ इंस्पेक्टर इंद्र एवं संजय सहित अन्य मौजूद रहे।
शहरी क्षेत्र में पार्षद का लिया जाएगा सहयोग
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए शहरी क्षेत्र में पार्षद तो ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज सदस्यों का सहयोग लिया जाएगा। इस दौरान आमजन को टीका लगवाने के लिए जागरूक किया जाएगा। सहयोग करने के लिए डीसी डॉ. प्रियंका सोनी की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ विभाग क्षेत्र के हिसाब से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को भी अपनी जिम्मेदारी सौंपेगा।
सैंपलिंग बढ़ाई जाएगी
एहतियात के तौर पर प्रतिदिन 2500 तक सैंपलिंग करने की योजना बनाई गई है। शुक्रवार को भी 1500 के करीब सैंपल हुए थे। शनिवार को करीब 1800 लोगों को सैंपल लिए और 121 ने टीका लगवाया। अब इसे बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए सभी पीएचसी-सीएचसी प्रभारी को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
- डॉ. सुभाष खटरेजा, कोविड-19 नोडल अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, हिसार।
अभियान शुरू किया जाएगा
हमारी ओर से योजना तैयार है। अब शहरी क्षेत्र में पार्षदों के जरिये और ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज सदस्यों के सहयोग से अभियान शुरू किया जाएगा। आशा है कि आमजन अभियान से जागरूक होकर टीकाकरण करवाने पहुंचेंगे।
-डॉ. तरुण, डिप्टी सीएमओ, हिसार।
---------------
बुजुर्गों व गंभीर रोगों से ग्रस्त लोगों के लिए सोमवार को चलाया जाएगा वृहद अभियान
हिसार। 60 साल की आयु से अधिक के बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक के गंभीर रोग ग्रस्त लोगों के टीकाकरण के लिए जिले में सोमवार से वृहद अभियान (मेगा ड्राइव) चलाया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी ने स्वास्थ्य, पंचायत एवं विकास, पुलिस, शहरी स्थानीय निकाय व अन्य संबंधित अधिकारियों की शनिवार को बैठक लेकर उन्हें व्यापक दिशानिर्देश दिए।
बैठक में मेयर गौतम सरदाना, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. जेएस ग्रेवाल, डीआईजी बलवान सिंह राणा, हांसी के एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत, नारनौंद के एसडीएम विकास यादव, हिसार के एसडीएम जगदीप सिंह, बरवाला के एसडीएम राजेंद्र कुमार, डीएसपी जुगल किशोर, सीएमओ डॉ. रत्ना भारती, डॉ. तरुण, डीडीपीओ सूरजभान, डीईओ कुलदीप सिहाग आदि मौजूद रहे।
ये दिए उपायुक्त ने निर्देश
- टीकाकरण का लाभ लक्षित आयु वर्ग तक पंहुचाने के लिए सभी विभाग आपसी तालमेल व व्यापक कार्य योजना के तहत कार्य करें।
- 15 मार्च को 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों व 45 वर्ष से अधिक के गंभीर रोग ग्रस्त लोगों का टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों व सूचीबद्ध अस्पतालों में करवाना सुनिश्चित करें।
- 45 से 59 साल आयु वर्ग के लोग, जो किसी भी गंभीर रोग से ग्रस्त हैं, वे मेडिकल सर्टिफिकेट व आधार कार्ड की प्रति के साथ कोरोना टीकाकरण करवा सकते हैं।
- ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित ग्राम पंचायत प्रतिनिधि बुजुर्गों को स्वास्थ्य केंद्र तक लाने के लिए जागरूक करें।
- नगर निगम, नगरपरिषद और नगर पालिका के अधिकारी व पार्षद टीकाकरण कार्यक्रम में अपना योगदान दें।
इन सरकारी संस्थानों में होगा वैक्सीनेशन
सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन कार्यक्रम को लेकर चलाए जा रहे मेगा ड्राइव के दौरान सीएचसी आर्य नगर, बरवाला, मंगाली, नारनौंद, सिसाय, सीसवाल, सोरखी, उकलाना, पीएचसी बालसमंद, चौधरीवास, गावड़, सातरोड कला, अग्रोहा, धांसू, लांधड़ी, कैमरी, लाडवा, नलवा, तलवंडी रुक्का, खांडाखेडी, थुराना, मिर्चपुर, उमरा, गुराना, डाटा, काजला, न्योली कलां, चुली बागडियान, बास, पुट्ठी समैन, पाबड़ा, पुट्ठी मंगलखां, दौलतपुर, हसनगढ़ तथा डोभी में कोविड-19 टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा अग्रोहा मेडिकल कॉलेज, नागरिक अस्पताल हिसार, हांसी, आदमपुर व अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर 1-4 में भी टीकाकरण किया जाएगा।
इन निजी संस्थानों में भी होगा टीकाकरण
मेगा ड्राइव के दौरान आधार, गीतांजलि, मेडिसिटी, महात्मा गांधी, सपरा, आरोग्य, छबीलदास, जिंदल, सीएमसी, एसएल मिंडा, सुखदा, सर्वोदया, होली हेल्प, कंसल, प्रणामी, सेवक सभा, रविंद्र न्यू नाटल, भारत मल्टी स्पेशलिटी, शारदा, सोनाक्षी, लाइफ लाइन, सतीजा, गोस्वामी तथा रविंद्र हार्ट लैब अस्पताल में भी वैक्सीनेशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें