फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएयू के प्रोफेसर सहित छह संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में शनिवार को एचएयू के प्रोफेसर सहित सहित छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 17180 हो गया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल के अनुसार सेक्टर-15 का रहने वाला 56 वर्षीय एचएयू का प्रोफेसर, उमरा गांव का 34 वर्षीय कर्मी, धिकताना गांव का रहने वाला 29 वर्षीय सिक्योरिटी गार्ड, सेक्टर-14 का 50 वर्षीय दुकानदार और सेक्टर 13 व शहर की एक कॉलोनी की दो घरेलू कामकाज करने वाली महिलाएं संक्रमित मिले हैं। फिलहाल सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को केवल एक कोरोना संक्रमित केस मिला था। पिछले कुछ दिनों की बात की जाए तो कभी दो-चार और छह से सात तक केस मिल रहे थे। इस महीने में अब तक तीन लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें