फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 सौ के नोट पर विवाद, चली गोली

Tue, 15 Nov 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
अकाली नेता बलदेव सिंह खैहरा के रसोइये की गोली लगने से मौत
विज्ञापन
फूल मार्केट में जुआ खेल रहे दो लोगों के बीच पांच सौ रुपये के नोट को लेकर विवाद हो गया। रात करीब साढ़े आठ बजे विवाद के चलते फूल मार्केट में ही काम करने वाले दूसरे व्यक्ति पर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया। हालांकि फायरिंग में कोई हताहत नहीं हुआ। गोली चलते ही फूल मार्केट में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सिटी पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन

सिटी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिन में अग्रसेन कॉलोनी निवासी विजय गांधी व हरीश उर्फ बिट्टू फूलों का काम करते हैं। वे दोनों दोपहर को पत्ते खेल रहे थे। विजय का आरोप था कि इसी दौरान बिट्टू उसके पांच सौ रुपये उठा ले गया। पांच सौ रुपये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। उस वक्त तो मौके पर मौजूद साथियों ने दोनों को अलग अलग कर दिया। आरोप है कि रात करीब साढ़े आठ बजे विजय बंदूक लेकर आया और शर्मा फूल भंडार पर काम करने वाले हरीश उर्फ बिट्टू की छाती पर बंदूक तान दी। मौके पर मौजूद बिट्टू के भाई मुक्की ने बंदूक ऊपर कर दी। वारदात में किसी को गोली नहीं लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बिट्टू के बयान दर्ज कर रही थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें