फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे की बारिश में शहर में बने बाढ़ जैसे हालात

विज्ञापन
Flood-like conditions created in the city due to rain - फोटो : Hisar
विज्ञापन
शहर में दो घंटे में हुई 37 एमएम बारिश ने नगर निगम, पब्लिक हेल्थ व हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीवी) के दावों की पोल खोल कर रख दी। इस बारिश से शहर में बाढ़ जैसे हालात बन गए। शहर के मुख्य मार्गों सहित कॉलोनियों में दो-दो फुट तक पानी जमा हो गया। स्थिति यह रही कि देर शाम तक इन इलाकों से पानी की निकासी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार से ही शहर में रुक-रुक बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाये हुए थे। सुबह हल्की बारिश भी हुई। हालांकि इसके बाद मौसम थोड़ा साफ हो गया। मगर 11 बजे फिर से घने बादल छा गए। दोपहर 12 फिर कुछ मिनटों तक हल्की बारिश हुई। मगर पौने एक बजे फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई और कुछ ही देर में यह मूसलाधार बारिश में बदल गई। इसके बाद हवाओं के साथ लगातार एक से सवा घंटे तक मूसलाधार बारिश होती रही। मगर इसके बाद मौसम साफ भी हो गया। हालांकि देर शाम तक हल्के बादल छाये रहे।
दिल्ली रोड पर बना बरसाती नाला हुआ फेल
इस बारिश में दिल्ली रोड पर बनाया गया बरसाती नाला भी फेल साबित नजर आया। बारिश के डेढ़ घंटे बाद तक भी विद्युत नगर से लेकर जिंदल चौक तक रोड के दोनों तरफ एक से डेढ़ फुट तक पानी भरा रहा। बता दें कि 19 करोड़ की लागत से दिल्ली रोड के साथ बरसाती नाले का निर्माण किया गया था। उस समय नाले की गुणवत्ता को लेकर कई सवाल भी उठे थे। मगर संबंधित विभागों सहित भाजपा नेताओं ने दावा किया था कि इस बरसाती नाले के निर्माण के बाद इस रोड पर कभी जलभराव नहीं होगा।
विज्ञापन

जलभराव से लोग हुए परेशान
बारिश से शहर में जगह-जगह हुए जलभराव से लोगों को काफी परेशानी हुई। ऑटो मार्केट के पास तो तालाब की स्थिति बन गई। इस दौरान लोगों के वाहन खराब हो गए और वे उन्हें धक्का मारते हुए नजर आए। हालांकि ऐसी स्थिति शहर में कई जगहों पर देखने को मिली।
इन जगहों पर हुआ जलभराव
सेक्टर-14, अनाज मंडी, बस स्टैंड, ऑटो मार्केट, आईजी चौक, कैप चौक, कैमरी रोड, कृष्ण नगर, अर्बन एस्टेट, जिंदल अस्पताल रोड, दिल्ली रोड (विद्युत नगर से जिंदल चौक), औद्योगिक एरिया, आजाद नगर, पटेल नगर, सेक्टर 15, जवाहर नगर, कृष्णा कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, बडवाली ढाणी, शांति नगर, महावीर कॉलोनी, जयदेव नगर, सैनियान मोहल्ला, डोगरान मोहल्ला, मिर्जापुर रोड, मिल गेट रोड, पड़ाव एरिया आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति रही।
तीन दिन में 63.5 एमएम बारिश
4 मार्च-20.0 एमएम
5 मार्च-6.5 एमएम
6 मार्च-37.0 एमएम
पिछले 11 वर्षों में दूसरी बार हुई ज्यादा बारिश
पिछले 11 वर्षों में दूसरी बार ऐसा हुआ है, जब मार्च में इतनी बारिश हुई है। वर्ष 2015 में मार्च में 88.6 एमएम बारिश हुई थी, जबकि इस बार मार्च के शुरुआती छह दिनों में ही 63.5 एमएम बारिश हो चुकी है।
पूरे दिन बिजली तंत्र रहा फेल
बारिश से शहर की बिजली व्यवस्था भी बाधित रही। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों की बिजली गुल हो गई, जो देर शाम तक सुचारु नहीं हो सकी। मोहल्ला राजगढ़ में सात घंटे, कृष्णा नगर में चार घंटे, आजाद नगर में तीन घंटे तक बिजली व्यवस्था बाधित रही। इसके कारण भी लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
किसानों को उचित मुआवजा दे सरकार : रणधीर
पिछले दो दिनों से हो रही बरसात व ओलावृष्टि के चलते क्षेत्र के गांव शाहपुर में गेहूं व सरसों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। युवा संगठन शाहपुर के पूर्व प्रधान रणधीर बैनीवाल ने बताया कि सरसों की अगेती फसल पकने को तैयार थी, लेकिन बरसात व ओले गिरने से यह फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। वहीं सरसों की पछेती व गेहूं की फसल भी ओलावृष्टि से काफी हद तक प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्र की गिरदावरी करवाकर उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि किसानों के खर्च की कुछ हद तक भरपाई हो सके।
तुरंत गिरदावरी के आदेश दे सरकार : कुलदीप बिश्नोई
सीडब्ल्यूसी मेंबर एवं विधायक कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि दड़ौली, चूली, सदलपुर, आदमपुर गांव, महलसरा, मोठसरा, सीसवाल, मोहब्बतपुर, चौधरीवाली, घुड़साल, चिड़ौद, मुकलान, देवां, टोकस, पातन, कालवास, सिंघराण, रावतखेड़ा, भेरियां, चारनौंद, पायल, आर्य नगर आदि गांवों सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में ओलावृष्टि किसानों के लिए आपदा बनकर आई है। पिछले एक सप्ताह में दो बार ओलावृष्टि से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। विधायक ने सरकार ने मांग की कि बिना देर किए तुरंत बर्बाद फसलों की गिरदावरी के आदेश दिए जाएं और जल्द किसानों को बिना शर्त नुकसान के आधार पर मुआवजा राशि वितरित की जाए।
मैंने तीन दिन पहले ज्वाइन किया है। बारिश के दौरान कई एरिया का दौरा किया था। जहाजपुल पर स्टॉर्म वाटर लाइन डेमेज हो गई थी, उसकी मरम्मत का काम शुरू करा दिया गया है। भविष्य के लिए बेहतर प्लान बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

- विक्रमजीत सिंह माथुर, एक्सईएन, पब्लिक हेल्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें