फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: फ्लेमिंगो मार्केट के दुकानदार मांग रहे दुकानों का मालिकाना हक

विज्ञापन
 फ्लेमिंगो मार्केट।
विज्ञापन
हिसार। शहर के फ्लेमिंगो मार्केट के दुकानदार वर्षों से मार्केट की दुकानों पर काबिज हैं। मार्केट के दुकानदारों की मानें तो नगर निगम की तरह टूरिज्म विभाग भी उन दुकानदारों को मालिकाना हक प्रदान करे, जो दुकानदार 20 वर्षों से किरायेदार हैं। इसके अलावा दुकानदार जलभराव सहित अन्य समस्याओं से परेशान हैं।
विज्ञापन

शहर की फ्लेमिंगो मार्केट करीब 30 साल पुरानी है। ये दुकानें टूरिज्म विभाग की हैं, जो उनकी तरफ से किराये पर दी हुई हैं। इस मार्केट में सभी इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकानें हैं।
यह कहना है दुकानदारों का
नगर निगम की तरफ से 20 या इससे ज्यादा वर्षों से उनकी दुकानों पर काबिज दुकानदारों को दुकानों का मालिकाना हक सौंप दिया है। हमारी भी यह मांग है कि हमें भी दुकानों का मालिकाना हक दिया जाए।- करण बंगा, दुकानदार
विज्ञापन

मार्केट का लेवल मुख्य सड़क से नीचा है, जिस कारण अक्सर मार्केट में जलभराव हो जाता है, जिससे दुकानदारों के साथ-साथ ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।-महेंद्र, दुकानदार
विज्ञापन

मार्केट के साथ निगम को शौचालय है लेकिन इस शौचालय में ज्यादातर समय गंदगी फैली रहती है, जिस कारण दुकानदारों को दिक्कत आती है।- लवदीप खेड़ा, दुकानदार
संबंधित विभाग व जिला प्रशासन को मार्केट में होने वाली जलभराव की समस्या का समाधान करना चाहिए। जलभराव से उनका कारोबार भी प्रभावित होता है।- दीपक गोगिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें