फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हाजिरी लगा गायब मिले पांच कर्मचारी

Wed, 11 Nov 2026 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। गांव हसनगढ़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते (सीएम फ्लाइंग) की औचक जांच में बड़ी अनियमितताएं सामने आईं। हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज होने के बावजूद डॉक्टर समेत पांच कर्मचारी ड्यूटी से गायब मिले। दवाओं का स्टॉक रजिस्टर अधूरा पाया गया और रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा तथा मौके पर उपलब्ध दवाओं के स्टॉक में भी अंतर मिला। स्टॉक में अधिक मात्रा में दवाइयां मिलीं।
विज्ञापन


गांव के एक ग्रामीण ने शिकायत दी थी कि पीएचसी से आसपास के कई गांव जुड़े हैं। इसके बावजूद यहां तैनात डॉक्टर और कर्मचारी हाजिरी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज करने के बाद भी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। कर्मचारी सुबह देर से आते हैं और शाम को जल्दी चले जाते हैं।

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया था कि कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाने वाले मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण मरीजों को उपचार के लिए बार-बार स्वास्थ्य केंद्र के चक्कर लगाने पड़ते हैं।
विज्ञापन


शिकायत की जांच के लिए मंगलवार दोपहर बाद मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की हिसार टीम रेंज इंचार्ज सुनैना के नेतृत्व में पीएचसी पहुंची। टीम में डॉ. अक्षय कुमार, एएसआई सुरेंद्र और हेड कांस्टेबल विजय शामिल रहे। हाजिरी रजिस्टर की जांच में डॉक्टर रवि, सुनीता, रवि, सुनीता रानी और नरेंद्र की उपस्थिति दर्ज मिली। हालांकि ये पांचों कर्मचारी मौके पर ड्यूटी करते नहीं पाए गए।

::::::::::::

हसनगढ़ पीएचसी में छापे के दौरान पांच कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं मिले। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। सुनैना, रेंज इंचार्ज, सीएम फ्लाइंग, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें