फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: पांच दिन बाद जिंदगी की जंग हारी नाबालिग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद । छेड़छाड़ और धमकियों से परेशान होकर 23 मार्च को फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने वाली नाबालिग छात्रा आखिरकार पांच दिन बाद शनिवार को जिंदगी की जंग हार गई। अग्रोहा के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में 4 नामजद सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार के अनुसार इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो आरोपियों साहिल और रॉबिन को गिरफ्तार किया था। शनिवार को उन्हें अदालत में पेश किया जहां से 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीडि़त परिजनों ने शिकायत में बताया था कि गांव के दो युवक 16 वर्षीय नाबालिग बेटी को लगातार परेशान कर रहे थे। वे उसे रास्ते में रोककर जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाते थे और धमकियां देते थे। 22 मार्च को नाबालिग के बड़े भाई ने आरोपियों से बात की तो उन्होंने उसके साथ हाथापाई की। उसी दिन शाम को गांव के खेल स्टेडियम में भी आरोपियों और उनके साथियों ने उसे पीटा। अगले दिन छात्रा ने अपने घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें